Uttar Pradesh Rampur by election result 2019 Tanzim Fatima SP Bharat Bhushan BJP vote share leads and winners उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव की मतगणना हो चुकी है। यहां समाजवादी पार्टी के नेता व रामपुर से सांसद आजम खान की पत्‍नी तनजीन फातमा ने जीत दर्ज की।

कानपुर। आज सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा सीट पर आने वाले नतीजों पर हैं। भाजपा ने इस उपचुनाव में यहां से भारत भूषण को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने आजम खान की पत्नी डॉ तनजीम फातिमा को इस सीट से मैदान में उतारा था। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर हुई। अंत में फातिमा ने बीजेपी कैंडीडेट को हरा दिया। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में रामपुर सीट से आजम खान ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराना पड़ा।

एसपी कैंडिडेट तंजीम फातिमा आगे 

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में रामपुर विधानसभा सीट पर एसपी कैंडिडेट तनजीन फातमा ने 7716 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 79043 वोट मिले हैं। बीजेपी कैंडिडेट भारत भूषण दूसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 71327 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अरशद अली खान को 4182 व बीएसपी के जुबैर मसूद खान को 3441 वोट मिले हैं।


Lucknow Cantt., Uttar Pradesh (UP) Election Result 2019 LIVE Update: मतगणना शुरू, बीजेपी-एसपी के बीच मुकाबला

गुप्ता दो बार लड़ चुके हैं रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव
गुप्ता पहले रामपुर विधानसभा सीट से बसपा की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं। गुप्ता दो बार जिला पंचायत के सदस्य भी रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने इस बार रामपुर सीट से अरशद अली खान और बहुजन समाज पार्टी ने ज़ुबेर मसूद खान को मैदान में उतारा है। बता दें कि आज हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आने हैं। हरियाणा में भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी की उम्मीद कर रही है। वर्तमान में यहां भाजपा के 48 विधानसभा सदस्य हैं। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा एग्जिट पोल में सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।
Govind Nagar, Kanpur, UP Election Result 2019 LIVE Update: गोविंदनगर उपचुनाव की मतगणना शुरु, सुरेंद्र मैथानी-करिश्मा ठाकुर के बीच टक्कर

Posted By: Mukul Kumar