Uttar Pradesh Vidhan Sabha By Election 2019 Winning Candidate List उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के परिणाम डिक्लेयर हो चुके हैं। इसमें बीजेपी ने 7 सीटें जीती हैं। इस अवसर पर सीएम योगी ने बधाई दी हैं। यहां पढ़ें जीते प्रत्याशियों के बारे में...


कानपुर। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम आने लगे हैं। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक 11 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसमें अपना दल (सोनेलाल) 1 सीट जीत चुकी है।  वहीं भारतीय जनता पार्टी 7 सीट पर जीत दर्ज करा चुकी और सपा 3 जीत चुकी है। कौन-कौन जीते


रामपुर विधानसभा सीट जहां सपा के कद्दावर नेता आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थ्ी। वहां से उनकी पत्नी तजीन फातमा ने जीत दर्ज की। वहीं कानपुर की गोविंदनगर सीट व लखनऊ कैन्टोनमेंट विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार है। गोविंदनगर सीट से जहां पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने जीत दर्ज की वहीं लखनऊ कैन्टोनमेंट सीट पर सुरेश चंद्र तिवारी विजयी घोषित हुए। बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल सोनेलाल ने प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन चुनावों में गंगोह व गोविंदनगर विस सीट पर दूसरे स्थान पर रही। 

सीटआगे/जीतेपार्टीपीछेपार्टीअंतरपरिणाम
गंगोहकिरत सिंहभारतीय जनता पार्टीनौमान मसूदइंडियन नेशनल कांग्रेस5419परिणाम घोषित
रामपुरडा. तज़ीन फातमासमाजवादी पार्टीभारत भूषणभारतीय जनता पार्टी7716परिणाम घोषित
इगलासराजकुमार सहयोगीभारतीय जनता पार्टीअभय कुमारबहुजन समाज पार्टी25937परिणाम घोषित
लखनउ कैन्टोनमेंटसुरेश चन्द्र तिवारीभारतीय जनता पार्टीमेजर आशीष चतुर्वेदीसमाजवादी पार्टी35428परिणाम घोषित
गोविन्दनगरसुरेन्द्र मैथानीभारतीय जनता पार्टीकरिश्मा ठाकुरइंडियन नेशनल कांग्रेस21244परिणाम घोषित
मानिकपुरआनन्द शुक्लाभारतीय जनता पार्टीडाॅ. निर्भय सिंह पटेलसमाजवादी पार्टी12840परिणाम घोषित
प्रतापगढ़राजकुमार पालअपना दल (सोनेलाल)बृजेश वर्मासमाजवादी पार्टी29721परिणाम घोषित
ज़ैदपुरगौरव कुमारसमाजवादी पार्टीअम्बरीशभारतीय जनता पार्टी4165परिणाम घोषित
जलालपुरसुभाष रायसमाजवादी पार्टी

डाॅ. छाया वर्माबहुजन समाज पार्टी790परिणाम घोषित
बलहा (अ.जा.)सरोज सोनकरभारतीय जनता पार्टीकिरन भारतीसमाजवादी पार्टी46487परिणाम घोषित
घोसीविजय कुमार राजभरभारतीय जनता पार्टीसुधाकर सिंहनिर्दलीय1773परिणाम घोषित
Posted By: Shweta Mishra