कैबिनेट विस्तारी के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों की दिल खोलकर प्रशंसा की। उनका कहना था कि जिन्होंने अच्छा काम किया उन्हें प्रमोशन दिया गया है।


लखनऊ (ब्यूरो)। शपथ ग्रहण के बाद शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी में सभी मंत्रियों को बुलाकर उनसे बातचीत की। खासकर पहली बार मंत्री बनने वालों पर उनका खासा फोकस रहा और सीएम ने उनको सुशासन के मंत्र भी सुझाए। इसके बाद मीडिया सेंटर में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि अच्छे कार्य करने मंत्रियों को प्रमोट किया गया है। सभी अनुभवी हैं, इसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी को सबसे समृद्ध प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य है। डाॅ. महेंद्र सिंह ने अपने विभाग को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाकर उल्लेखनीय कार्य किया है। पीएम आवास योजना और मनरेगा में रिकाॅर्ड रोजगार उपलब्ध कराये। सुरेश राणा ने भी बढिय़ा काम किया और 10 वर्षों में जितना गन्ना मूल्य का भुगतान सपा और बसपा के कार्यकाल में नहीं हुआ था, दो वर्ष में 72 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कराया। बंद चीनों मिलों को चालू कराया। वहीं भूपेंद्र सिंह ने पंचायती राज में रिकाॅर्ड 1.60 करोड़ शौचालय बनाने में सफलता पायी। अनिल राजभर ने होमगार्ड विभाग में शानदार काम किया, उन्हें कैबिनेट मंत्री बनााय गया है। नीलकंठ तिवारी का भी प्रमोशन विधि और न्याय विभाग के साथ-साथ सूचना विभाग में भी अच्छा कार्य करने पर हुआ है। पार्टी और जनता के कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।योगी मंत्रिमंडल का स्वरूपकैबिनेट1- योगी आदित्यनाथ (सीएम)2- केशव प्रसाद मौर्य (डिप्टी सीएम)3- डाॅ. दिनेश शर्मा (डिप्टी सीएम)4- सूर्य प्रताप शाही5- सुरेश कुमार खन्ना6- स्वामी प्रसाद मौर्य7- सतीश महाना8- दारा सिंह चौहान9- रमापति शास्त्री10- जय प्रताप सिंह11- बृजेश पाठक12- लक्ष्मीनारायण चौधरी13- चेतन चौहान14- श्रीकांत शर्मा15- राजेंद्र प्रताप सिंह16- सिद्धार्थनाथ सिंह17- मुकुट बिहारी वर्मा18- आशुतोष टंडन19- नंद गोपाल गुप्ता नंदी20- डाॅ. महेंद्र सिंह21- सुरेश राणा22- भूपेंद्र सिंह चौधरी23- अनिल राजभर24- राम नरेश अग्निहोत्री25- कमला रानी वरुणराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)1- उपेंद्र तिवारी2- स्वाती सिंह3- डाॅ. नीलकंठ तिवारी4- धरम सिंह सैनी5- कपिल देव अग्रवाल6- सतीश द्विवेदी7- अशोक कटारिया8- श्रीराम चौहान9- रवींद्र जायसवालराज्य मंत्री1- गुलाबो देवी2- जय प्रताप निषाद3- जय कुमार सिंह जैकी4- अतुल गर्ग5- रणवेंद्र प्रताप सिंह6- मोहसिन रजा7- गिरीश चंद्र यादव8- बलदेव ओलख9- मनोहर लाल मन्नू कोरी10- संदीप सिंह11- सुरेश पासी12- अनिल शर्मा13- महेश गुप्ता- बदायूं14- आनंद स्वरूप शुक्ला


15- विजय कश्यप

16- डाॅ. गिरिराज सिंह धर्मेंश17- लखन सिह राजपूत18- नीलिमा कटियार19- चौधरी उदयभान सिंह20- चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय21- रमाशंकर सिंह पटेल22- अजीत सिंह पालlucknow@inext.co.in

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari