यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने डिबार कॉलेजों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें आगरा मंडल के 15 कॉलेज डिबार घोषित किए गए हैं. इसमें 10 कॉलेज आगरा के भी शामिल है.

आगरा( ब्यूरो)I यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए केन्द्र निर्धारण का प्रोसेस शुरू हो चुका है। केन्द्र निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के 163 कॉलेजों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन कॉलेजों के नाम दिए गए हैं, जिन्हें साल 2022 की परीक्षा में केन्द्र नहीं बनाए जाएंगे। सूची में आगरा के 10 कॉलेज शामिल हैं।

9 कॉलेज 2023 तक किए डिबार
डिबार किए गए आगरा के 10 कॉलेजों में से 9 को वर्ष 2023 तक डिबार घोषित किया गया है। इन कॉलेजों में साल 2017 के एग्जाम में मानक के बिना व्यक्तिगत परीक्षा के छात्रों के परीक्षा फॉर्म के प्रोसेस को बढ़ाते हुए परीक्षा समिति द्वारा डिबार किया गया है। वहीं, मैनपुरी के कॉलेज को 2024 तक के लिए डिबार किया गया। मथुरा के चार कॉलेजों को भी इस लिस्ट में 2022 तक डिबार किया गया है। इसके अलावा एटा के पांच कॉलेज भी डिबार की लिस्ट में शामिल हैं।

आगरा में इन कॉलेज पर गिरी गाज
-रफीक अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज कागारौल आगरा।
-एसएमएओ इंटर कॉलेज आगरा।
-डीएवी इंटर कॉलेज मोतीकटरा आगरा।
-किसान उमा। विद्यालय बमरौली कटारा आगरा।
-एमएम शैरी कॉलेज आगरा।
-संत श्री आसाराम बापू इंटर कॉलेज शमसाबाद आगरा।
-नानिगराम उमा। विद्यालय दुल्हारा सैंया आगरा।
-रोहता इंटर कॉलेज आगरा।
-राजकीय उमा। विद्यालय जगनेर आगरा।
-शंकरलाल रामराज्य किदवई स्मारक इंटर कॉलेज लादूखेड़ा आगरा।

मैनुपरी और मथुरा के डिबार कॉलेज
- राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज अचलपुर मैनपुरी।
- सेठ प्रेम सुखदास जनता इंटर कॉलेज मथुरा।
- पं। मधुसूदन इंटर कॉलेज गोकुल मथुरा।
- हरिया इंटर कॉलेज मथुरा।
- श्रीमती सावित्री देवी इंटर कॉलेज मथुरा।

Posted By: Inextlive