आगरा। कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी 105 नए केस मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4700 पार पहुंच गया है। वहीं शनिवार को 95 पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 3727 पेशेंट्स कोरोना को मात दे चुके हैं। 117 संक्रमितों की मौत हो गई है। 862 एक्टिव पेशेंट्स का उपचार चल रहा है।

डीएम कंपाउंड में मिले संक्रमित

डीएम प्रभु एन सिंह के एमजी रोड स्थित आवासीय परिसर में एक रसोइया और पत्र वाहक जांच में संक्रमित मिले हैं। विशेष कार्य अधिकारी की तीन दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद शनिवार को कैंप ऑफिस और आवासीय परिसर में सभी कर्मचारियों के दोबारा रेपिड एंटीजन टेस्ट कराए गए थे। इसमें 57 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। किसी में कोई लक्षण नहीं मिला है। ओएसडी कक्ष में बैठने वाले अन्य कíमयों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। परिसर में आनावश्यक लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रोक है।

Posted By: Inextlive