कोविड संक्रमण के चलते एक बूथ पर 1200 से ज्यादा नहीं होंगे वोटर, पूर्व में होते थे 1500

- एक नवंबर से शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान, साढ़े 33 लाख हैं मतदाता

आगरा : विधानसभा चुनाव-2022 में बूथों की संख्या बढ़ने जा रही है। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 125 बूथ बढ़ेंगे। इससे जिले में कुल 3,903 बूथ हो जाएंगे। वर्तमान में बूथों की संख्या 3,778 है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर कोविड संक्रमण के चलते एक बूथ पर 1200 वोटर होंगे। पूर्व में 1500 वोटर होते थे। बुधवार को कलक्ट्रेट में उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बैठक की। उन्होंने कहा कि एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। यह तीस नवंबर तक चलेगा। सभी बूथ लेवल अफसर घर-घर जाएंगे और मतदाता सूची में व्याप्त त्रुटियों को दूर किया जाएगा। वर्तमान में जिले में साढ़े 33 लाख वोटर हैं।

बूथ एक नजर में

विधानसभा क्षेत्र का नाम, वर्तमान में बूथों की संख्या, संभावित बूथों की संख्या

- एत्मादपुर , 472, 506

- आगरा कैंट , 480, 484

- आगरा दक्षिण , 421 , 421

- आगरा उत्तर, 438 , 442

- आगरा ग्रामीण, 461, 468

- फतेहपुरसीकरी , 404, 428

- खेरागढ़, 369, 376

- फतेहाबाद, 361, 394

- बाह , 372, 384

Posted By: Inextlive