-शुक्रवार को केजीएमयू से आई रिपोर्ट्स ने बढ़ाई टेंशन, शासन से आगरा पहुंचे नोडल अफसर

-आगरा में अन्य जनपदों और राज्यों के 46 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का हो रहा इलाज

आगरा: कोरोनावायरस से संक्रमित का आंकड़ा शुक्रवार शाम तक बढ़कर 348 पर पहुंच गया है। केजीएमयू की ओर से जारी रिपोर्ट में शुक्रवार 13 मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। वहीं आगरा के हालात को देखते हुए शुक्रवार को शासन की ओर से प्रमुख सचिव और जनपद के नोडल अफसर आलोक कुमार देर शाम आगरा पहुंच गए। उन्होंने डीएम प्रभु एन सिंह समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और मौजूदा स्थिति का आंकलन किया। शनिवार को वे हेल्थ डिपार्टमेंट समेत जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोनावायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए चर्चा करेंगे।

4625 का लिया गया सैंपल

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे में आगरा में 13 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आगरा में कुल 348 पेशेंट अब तक डिटेक्ट हो चुके हैं। जिसमें से 6 की डेथ हो गई और 36 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। प्रशासनिक दावों में टोटल एक्टिव केस 294 हैं। डीएम ने बताया कि अब तक 4625 लोगों का कोरोना टेस्ट जनपद में किया गया। जबकि 299 रैपिड किट टेस्ट भी किए गए हैं। अब तक जनपद में सर्वाधिक स्पेशल गु्रप (जमाती) में कोरोना पॉजिटिव के केस मिले हैं। स्पेशल गु्रप के 104 मेंबर्स में कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि पारस हॉस्पिटल और कांटेक्ट से संबंधित 92 पेश्ेांट में कोरोना मिला। फतेहपुर सीकरी और कांटेक्ट से 43, एसआर हॉस्पिटल से 11 और विदेश यात्रा से लौटे लोगों और उनके कांटेक्ट से 26 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।

पुलिस लाइन का फालोअर मिला पॉजिटिव

शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद आगरा पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस लाइन में तैनात 39 वर्षीय फालोअर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि बोदला निवासी यह फालोअर पुलिस लाइन की मैस में तैनात है और रोजाना सुबह-शाम 150 सिपाहियों को बनाकर खिलाता था।

आसपास के 46 कोरोना पेशेंट

डीएम ने बताया कि आगरा के आइसोलेशन वार्ड में आसपास के जनपदों और राज्यों के मूल निवासी 46 पेशेंट का इलाज चल रहा है। जिसमें सवार्धिक 10 मरीज दिल्ली के हैं।

इन स्थानों के हैं मरीज

स्थान मरीज

मैनपुरी 3

अलीगढ़ 3

फिरोजाबाद 4

हाथरस 1

शामली 6

एटा 5

इटावा 2

गाजीपुर 1

भोपाल 2

फर्रुखाबाद 1

महाराष्ट्र 3

हरियाणा 4

दिल्ली 10

बिहार 1

कुल 46

---

आज समीक्षा करेंगे नोडल अफसर

डीएम ने बताया कि शनिवार को लखनऊ से आए आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार हेल्थ डिपार्टमेंट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी देर शाम आगरा पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने सभी 70 हॉट स्पॉट में सिविल सप्लाई और संदिग्ध की जांच के संबंध में भी जानकारी हासिल की। शनिवार की बैठक का एजेंडा भी आगरा को कोरोना फ्री करना है। नोडल अधिकारी अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपेंगे।

---

आगरा में शुक्रवार 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। अब तक कुल 348 कोरोना पॉजिटिव आगरा से मिले हैं जिसमें से 294 एक्टिव पेशेट हैं। आगरा में आसपास के जनपदों एवं राज्यों के 46 मरीजों का भी इलाज चल रहा है।

-प्रभु एन ंिसंह, जिलाधिकारी, आगरा

Posted By: Inextlive