आगरा। जिला प्रशासन ने 155 शस्त्र लाइसेंस को अवैध घोषित कर दिया है। इनमें 60 लाइसेंस शहर और 95 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। चे¨कग के दौरान अगर ये लाइसेंस असलहा के साथ पकड़े जाते हैं, तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दो माह के भीतर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह सहित 45 लोगों ने संबंधित थानों में तीसरा असलहा जमा करा दिया है। प्रदेश सरकार ने दो असलहा को मान्य किया है। आठ माह पूर्व अपर मुख्य सचिव, गृह ने तीसरे असलहा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। उन्होंने जल्द से जल्द असलहा जमा कराने के लिए कहा था। फरवरी 2021 में जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर 200 लाइसेंसधारकों को चिन्हित किया। इन्हें नोटिस जारी किए गए और तीसरा असलहा जमा कराने के लिए कहा गया। नोटिस के एक माह के भीतर बीस लोगों ने असलहा सरेंडर कर दिया। इसकी जानकारी शासन को भेज दी गई। इस बीच पंचायत चुनाव के चलते पुलिस-प्रशासन उसमें व्यस्त हो गया। पिछले दिनों डीएम प्रभु एन। सिंह ने शस्त्र लाइसेंस की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि अभी तक पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह सहित 45 लोगों ने तीसरा लाइसेंस जमा कराया है। इनमें शहर के पांच और 40 ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

प्रदेश सरकार के आदेश पर तीसरा असलहा जमा कराना था। इसके लिए एक माह का समय दिया गया था। अभी तक 45 लोगों ने असलहा जमा कराए हैं।

प्रभु एन। सिंह, डीएम

Posted By: Inextlive