आगरा। शहर में पेयजल और सीवर समस्या के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किए गए आगरा सर्वम सेतु एप पर पहले दिन 19 कंप्लेन पहुंची। इसमें ज्यादातर कंप्लेन पेयजल समस्या को लेकर थी। इसमें पाइपलाइन लीकेज और प्रेशर न आने की कंप्लेन शामिल थीं। इन सभी को संबंधित जोन के जेई को फॉरवर्ड कर दिया गया है। ये समस्या निस्तारण कर अपनी रिपोर्ट देंगे। इस एप के शुरू हो जाने से लोगों को सीवर और पेयजल समस्या के लिए बार-बार फोन नहीं करना होगा।

ऐसे काम करता है एप

- इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है

- एप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

- मोबाइल नंबर डालते ही ओटीपी आएगा।

- ओटीपी डालते ही मीनू क्लिक कर विभिन्न कैटेगरीज मे कंप्लेन कर सकेंगे।

- इसमें पेयजल, सीवर, प्रेशर, लीकेज आदि की कंप्लेन की जा सकती है।

- 5 जेई को ट्रेनिंग दी गई है।

- जो कोई भी कंप्लेन करेगा। वो जेई के डैश बोर्ड पर शो करेगी।

- किस वार्ड की कंप्लेन है, शिकायतकर्ता का नाम और मोबाइल नंबर शो होगा।

- जेई को समस्या का निस्तारण कर रिपोर्ट देनी होगी।

- इस एप से जेई के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को भी कनेक्ट किया गया है।

- इसको आगरा स्मार्ट सिटी लि। द्वारा गाया स्मार्ट सिटीज सॉल्यूशन प्राइवेट लि। के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

- शहर में 12 गैंग जलकल के लीकेज को दुरुस्त करने का काम करते हैं।

पहले दिन 19 कंप्लेन प्राप्त हुईं हैं। इनमें ज्यादातर लीकेज और पानी न पहुंचने की कंप्लेन हैं। अभी इसका प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूकता लाई जाएगी।

आनंन्द मेनन, प्रोजेक्ट मैनेजर स्मार्ट सिटी

Posted By: Inextlive