- हर वर्ष 8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिन पर दिया जाता है सम्मान

- 22 महिलाओं को तीलू रौतेली व 22 आंगनबाड़ी वर्कर्स को मिलेगा स्पेशल अवार्ड

देहरादून,

महिला सशक्तीकरण व बाल विकास विभाग की ओर से हर वर्ष महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में दिए जाने वाले स्टेट लेवल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार समाज के तमाम क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली कुल 44 महिलाओं व युवतियों को स्टेट लेवल सम्मान के लिए चुना गया है। 22 महिलाओं को स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जबकि 22 आंगनबाड़ी वर्कर्स को स्पेशल स्टेट लेवल का अवार्ड इस बार दिया जा रहा है। संडे 8 अगस्त को सम्मान समारोह राजधानी के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में होगा। इसमें बतौर चीफ गेस्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे।

लिस्ट फाइनल करने में जुटा रहा विभाग

हर वर्ष 8 अगस्त को उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिन पर आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में अबकी बार 44 महिलाओं के नाम सिलेक्ट किए गए हैं। जिन महिलाओं को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, शुक्रवार को पूरे दिन उनके नामों को फाइनल टच देने की कोशिशें जारी रहीं। आखिर में इन सभी महिलाओं व युवतियों के नाम पर विभाग ने मुहर लगा दी।

इन क्षेत्रों में दिया जाता है सम्मान

- कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली महिलाओं को सहारा देने के लिए।

- अदम्य साहसिक व पर्वतारोहण के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि।

- कन्या भ्रूण हत्या रोकने के क्षेत्र में अवेयरनेस।

- शिक्षा व प्रशिक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने पर।

- अभिनव प्रयोग व प्रशिक्षण के क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समुहों को प्रोत्साहित करना।

- समुदाय आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति अवेयरनेस।

- दहेज निषेध व बाल विवाह रोकने के कार्य।

- रूढ़ीवादिता को तोड़ते हुए नई परंपरा स्थापित की हो।

- प्रशासन, गैर सरकारी संगठन, समाज सेवा, कॉरपोरेट क्षेत्र, खेल व संगीत।

- बहादुरी के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं।

कोरोनाकाल में विशेष योगदान

विभाग की मानें तो यह पहला मौका है जब 2020-21 में कोरोनाकाल के दौरान अपना योगदान देने वाली महिलाओं को भी शामिल किया गया है। जिन्होंने कोरोना महामारी में लोगों की न केवल जान बचाने बल्कि, जरूरतमंदों को मदद के लिए अपने कदम बढ़ाए।

10 हजार बढ़ी पुरस्कार राशि

महिला सशक्तीकरण व बाल विकास की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि में 10 हजार की बढ़ोत्तरी की गई है। वर्ष 2021-22 में इस राशि को बढ़ाकर 31 हजार कर दिया गया है। जबकि गत वर्ष यह सम्मान राशि 21 हजार रुपये थी। इसके साथ सम्मान के तौर पर प्रशस्ति पत्र, शॉल व मोमेंटो भी प्रदान किया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स को स्टेट लेवल के स्पेशल अवार्ड के तौर पर 21 हजार की धनराशि दी जाएगी। यह पुरस्कार पहली बार दिया जा रहा है।

44 महिलाओं को मिलेगा सम्मान

22 महिलाओं को तीलू रौतेली अवार्ड

22 आंगनबाड़ी वर्कर्स को स्पेशल अवार्ड

दून से इन्हें मिलेगा सम्मान

-डॉ। राजकुमार भंडारी चौहान (शिक्षा एवं महिला जागरूकता)

-श्यामा देवी (महिला स्वयं सहायता समूहों को सहयोग)

-अनुराधा वालिया (सामाजिक एवं राजनैतिक कार्य)

-डॉ। कंचन नेगी (सामाजिक कार्यकर्ता)

-4 आंगनबाड़ी वर्कर्स--- अंजना, संजू बलोदी, मीनू व ज्योतिका पांडेय

अन्य जिलों से सम्मानित होने वाली महिलाएं

हरिद्वार - ओलंपिक 2021 में महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी - वंदना कटारिया

-उत्तरकाशी - पर्वतारोहण के क्षेत्र में - रीना रावत

- चमोली -कोरोना के अंतर्गत सामाजिक कार्य करने पर- चन्द्रकला तिवाड़ी

- उधमसिंहनगर - महिला स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में - नमिता गुप्ता

- उधमसिंहनगर - गैर सरकारी संगठन से माध्यम से सामाजिक कार्य - बिन्दुवासिनी

-उधमसिंहनगर - सामाजिक कार्य -उमा जोशी

- बागेश्वर - खेल क्षेत्र - रुचि कालाकोटी

- बागेश्वर - मशरुम की खेती - ममता मेहता

पौड़ी गढ़वाल - स्वरोजगार - अंजना रावत

नैनीताल - समाज सेवा - पार्वती किरौला

- अल्मोड़ा - खेल क्षेत्र - कनिका भंडारी

- अल्मोड़ा - महिला स्वास्थ्य स्वरोजगार - भावना शर्मा

पिथौरागढ़ - कोरोना योद्धा - बबीता पुनेठा

- पिथौरागढ़ - सामाजिक एवं राजनैतिक कार्य- दीपिका बोहरा

- पिथौरागढ़ - सामाजिक एवं राजनैतिक कार्य - रेखा जोशी

चम्पावत - सामाजिक कार्य - रेनू गडकोटी

टिहरी गढ़वाल - कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन - पूनम डोभाल

रुद्रप्रयाग से नहीं मिले आवेदन

तीलू रौतेली सम्मान के लिए विभाग के पास आवेदन न मिलने के कारण इस वर्ष यहां से किसी का भी नाम चयनित नहीं किया जा सका। अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक रुद्रप्रयाग से नाम का इंतजार होता रहा।

----------

आगामी 8 अगस्त को तीलू रौतेली सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विभागीय मंत्री की ओर से भी मंजूरी मिल चुकी है। रविवार को सीएम की मौजूदगी में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

- एसके सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग।

Posted By: Inextlive