- तीन और चार जून को बारिश, छह से आठ जून तक आंधी की आशंका

- 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा पारा, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

आगरा। धूप के साथ गर्म हवा चलने से बुधवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। शाम को भी गर्म हवा चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन और चार जून को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। छह से आठ जून तक धूल भरी आंधी के लिए भी अलर्ट किया गया है। बुधवार को सुबह से ही गर्म हवा चली। दोपहर में धूप तेज रही। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आठ जून तक बारिश और धूल भरी आंधी के लिए अलर्ट किया है।

Posted By: Inextlive