- आधा दर्जन ट्रेनें हुई लेट, यात्रियों को हुई परेशानी

आगरा: मथुरा में बाद स्टेशन के पास मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से दिल्ली-मुंबई ट्रैक करीब दो घंटे प्रभावित रहा। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक गाडि़यां प्रभावित रहीं।

गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे मथुरा और बाद स्टेशन के बीच आगरा की ओर आ रही मालगाड़ी के तीसरे डिब्बे की कपलिंग टूट गई। गार्ड ने कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। एक घंटे की मेहनत के बाद कपलिंग को ठीक किया गया। इसके बाद मालगाड़ी रात करीब नौ बजकर 56 मिनट पर रवाना हो सकी। इस कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा। इससे नई दिल्ली से चेन्नई जाने वाली जीटी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। जम्मू तवी से इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रही। जबकि जयपुर -इलाहाबाद एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से चल सकी। ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के चलते 116 मिनट तक ट्रैक प्रभावित रहा।

-----

धुंध के चलते एक दर्जन ट्रेन रही लेट

शुक्रवार को बारिश और धुंध के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इसके चलते करीब एक दर्जन ट्रेनें देरी से आई। दिल्ली की ओर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस दो घंटा दूरी से आई। जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से थी। ताज एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से लेट थी। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Posted By: Inextlive