-सूबे में भी सबसे कम रहा आगरा का टेंपरेचर

-सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, 5.5 डिग्री हुआ दर्ज

-धूप में छूटी कंपकंपी, कड़ाके की सर्दी में ठिठुरे लोग

आगरा। गुरुवार को आगरा सूबे का सबसे ठंडा शहर रहा। सुबह से लेकर शाम तक शहरवासी कांपते रहे। धूप निकलने के बाद भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सिटी का मिनीमम टेंपरेचर सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया, मिनीमम टेंपरेचर 5.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट आएगी।

दिनभर रही गलन

सुबह से ही धूप निकलने के साथ सर्द हवा चलती रही, गलन भरी सर्दी में धूप निकलने के बाद भी लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज तो हुई, इसके बावजूद गलन के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर तीन बजे के बाद गलन भरी सर्दी में और इजाफा हो गया। रात को शीत लहर चली। अधिकतम आ‌र्द्रता 92 फीसद दर्ज की गई। गलन भरी सर्दी में लोग सुबह से लेकर रात तक ठिठुरते रहे।

गुरुवार को आगरा शिमला से भी ठंडा रहा। आगरा का मिनीमम टेंपरेचर 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शिमला का मिनीमम टेंपरेचर 6.5 डिग्री रहा। प्रदेश में भी सबसे कम तापमान आगरा में दर्ज किया गया। आगरा मैक्सिमम टेंपरेचर भी सामान्य से सात डिग्री कम 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 दिसंबर से सिटी में कोहरा छाएगा, सर्द हवा चलेंगी। धुंध छाई रह सकती है। इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा।

प्रदेश के शहरों का तापमान

आगरा - न्यूनतम - 5.5

अधिकतम - 16.8

मेरठ - न्यूनतम - 5.6

अधिकतम - 14.3

बांदा - न्यूनतम - 6.0 अधिकतम - 17.8

झांसी - न्यूनतम - 6.0 अधिकतम - 18.1

Posted By: Inextlive