agra@inext.co.in
AGRA। सर्दी में अगर शिमला का मजा लेना है तो आप ताजनगरी भी आ सकते हैं। यहां इस समय जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठिठुरन बढ़ती जा रही है। शीतलहर ने लोगों को घरों में बैठने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं इसकी वजह से आगरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। आगरा का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री से। और अधिकतम 22.5 डिग्री से। रहा जो अन्य जनपदों के मुकाबले में काफी कम रहा। बुधवार को दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। दिन में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली लेकिन शाम को फिर से ठंड ने वही रवैया अपना लिया और गलन के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई।

ये रहा तापमान

आगरा का अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 4.5 डिग्री से।

मेरठ का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम 6.4 डिग्री से

कानपुर में अधिकतम 22.4 और न्यूनतम 6.5 डिग्री से।

अलीगढ़ में अधिकतम 21.4 और न्यूनतम 7.2 डिग्री से।

बरेली में अधिकतम 21.9 और न्यूनतम 4.5 से।

दिल्ली में अधिकतम 22.9 और न्यूनतम 5.9 डिग्री से।

Posted By: Inextlive