आगरा से बेंगलुरु के लिए 29 मार्च से भरें उड़ान
Updated Date: Tue, 03 Mar 2020 01:24 PM (IST)शहरवासी जल्द ही आगरा से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर सकेंगे। 29 मार्च से इस एयर रूट पर फ्लाइट शुरू होने जा रही है। बता दें रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत सात शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसके लिए शिड्यूल जारी कर दिया गया।
आगरा (ब्यूरो)। बेंगलुरु के लिए फ्लाइट 29 मार्च से शुरू होने के बाद संडे से मंडे चलेगी। इससे ताज नगरी के पर्यटन को पंख लग जाएंगे। पर्यटन कारोबारियों द्वारा इसके संचालन को लेकर कई वर्ष से मांग की जा रही थी।
रनवे का रेनोवेशन जारीएयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों की मानें तो अभी रनवे के रेनोवेशन का काम चल रहा है। इसके चलते फ्लाइट के संचालन में देरी हुई है। रनवे का रेनोवेशन का काम पूरा होते ही फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा।अभी आगरा से इन फ्लाइट्स का संचालन- जयपुर-आगरा- जैसलमेर- वाराणसी- खजुराहो- दिल्ली- आगराआगरा से कई शहरों में शुरू होगी फ्लाइटशहर | एयरक्राफ्ट कंपनी | सीट की क्षमता |
भोपाल | इंटर ग्लोब, जूम एयर | 50, 74 |
लखनऊ | इंटर ग्लोब, जूम एयर | 50, 74 |
दिल्ली | स्पाइस जेट, जूम एयर | 50, 78 |
मुबंई | जेट एयरवेज | 168 |
बेंगलुरु | इंटर ग्लोब | 180 |
वाराणसी | इंटर ग्लोब | 74 |
इंदौर | जूम एयर | 50 |
जैसलमेर | जूम एयर | 50 |
वर्ष | आने वाले पैसेंजर्स | जाने वाले पैसेंजर्स | कल |
2014-15 | 9610 | 4833 | 14443 |
2015-16 | 7452 | 3394 | 10848 |
2016-17 | 7483 | 3531 | 11014 |
2017-18 | 8784 | 4931 | 13715 |
2018-19 | 1620 | 570 | 2190 |
Total | 34949 | 17259 | 52210 |