AGRA: AGRA: शहर को आज अपने आपको साबित करने का मौका प्रदान किया गया है, जिसका प्रतिनिधित्व नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह और कंसल्टेंट कंपनी करेगी। प्रदेश से क्फ् शहर स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए हैं। आज शनिवार को ये सभी शहर लखनऊ स्थित विश्वविद्यालय में अपनी प्रस्तावना व कार्ययोजना की प्रेजेंटेशन देंगे। जिसकी जितनी अच्छी और प्रभावी कार्ययोजना होगी, उन्हीं शहरों को प्रथम चरण के ख्0 स्मार्ट सिटीज की श्रंखला में शामिल किया जा सकता है।

शहर ने नहीं छोड़ी कोई कसर

शहरवासियों ने जमकर वोटिंग की है और जारी भी है। अगर वोटिंग का आधार ही स्मार्ट सिटी है तो, इसमें आगरा के लोग पीछे नहीं रहेंगे। अभी आगरा के पास तीन दिन का और वोटिंग और सुझाव देने के लिए वक्त है। इन तीन दिनों में आगरा के लोग और अधिक उत्साह के साथ वोट करेंगे। सवाल सिर्फ ये है कि शहर के प्रतिनिधि के रूप में प्रेजेंटेशन में भाग लेने गए नगर आयुक्त व कंसल्टेंट कंपनी के सदस्य कैसी प्रस्तावना और संरचना प्रस्तुत करते हैं। यह पे्रजेंटेशन काफी महत्वपूर्ण और कई मायनों में लाभदायक साबित हो सकता है।

आगरा को मिला है पहला मौका

लखनऊ में पे्रजेंटेशन होगा। इसमें प्रदेश के वे क्फ् शहर भाग लेंगे जो स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए हैं। पे्रजेंटेशन देने का कार्यक्रम सुबह क्क् बजे से प्रारंभ हो जाएगा। आगरा को ही सबसे पहले पे्रजेंटेशन देने का मौका दिया गया है।

वोटिंग में है आगरा नम्बर वन

नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह का कहना है कि हम पे्रजेंटेशन में भी प्रदेश में नम्बर वन साबित होंगे। इसके लिए कंसल्टेंट कंपनी के साथ उन्होंने पे्रजेंटेशन में जाने से पूर्व चर्चा भी की है।

वोटिंग के लिए निकाली रैली

सुमित राहुल गोयल मैमोरियल विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए रैली निकाली। विद्यार्थियों ने लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक किया। रैली में विद्यालय की एडवाइजर मनोज बल, प्रधानाचार्य रामानंद चौहान के साथ स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Posted By: Inextlive