आगरा। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने तारघर मैदान में आयोजित किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जो कृषि बिल पास किया है, वो किसानों के हित में हैं। उससे किसानों का ही फायदा होगा। दलालों से छुटकारा मिल सकेगा। किसान अपनी फसल को बाजार में अपनी इच्छा से बेच सकेगा। उसे दलालों के सहारे की जरूरत नहीं होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक पाíटयां किसानों को गुमराह करने का काम कर रही हैं। जिन यंत्रों से हम अपना खेत जोतते हैं, कांग्रेस इंडिया गेट पर उनको जलाने का काम कर रही है। हम ट्रैक्टरों का पूजने का काम कर रहे है। आज बड़ी संख्या में किसान कृषि बिल के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना समर्थन देने पहुंचे हैं। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र है। कृषि बिल को समर्थन देने के लिए सभी किसानों का आभार करता हूं। इस मौके पर सांसद डॉ। एसपी सिंह बघेल ने भी अपने संबोधन में कृषि बिल को किसानों के हित में बताया। इस दौरान विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, हेमलता दिवाकर, महेश गोयल, अशोक राणा समेत सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शाम साढ़े चार बजे किसान रैली को समाप्त कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग में चौ। चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि उन्हें भारत माता की प्रतिमा पर और माल्यार्पण करने जाना था, लेकिन ज्यादा भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

Posted By: Inextlive