दीपावली पर आतिशबाजी के चलते आग की सूचनाओं पर 10 दमकल रात भर दौड़ती रहीं। कहीं आतिशबाजी तो कहीं शार्ट सर्किट से निकली ङ्क्षचगारी शोला बन गई। एक टायर शोरूम और दो फर्नीचर गोदाम समेत 12 स्थानों पर आग लगी। टायर शोरूम और दोनों फर्नीचर गोदाम खाक हो गए। बाकी स्थानों पर घटनाएं छिटपुट रहीं।

आगरा (ब्यूरो)। आगरा-दिल्ली हाईवे पर दिवाली के मौके पर आतिशबाजी से निकली चिंगारी में टायर शोरूम में आग लग गई। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने शोरूम से धुआं निकलते देखा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। आग की खबर मिलने पर गोदाम स्वामी राहुल अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मियों को घटना की जानकारी दी। लेकिन इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग शोरूम में रखे टायरों में लग गई, इससे धुआं छा गया। चिंगारी से आग का अंदेशा जताया जा रहा है।

फर्नीचर गोदाम भी आग की चपेट
थाना हरीपर्वत अंर्तगत वाटरवक्र्स पर तकिया लाल मस्जिद के पास बंटी अग्रवाल का फर्नीचर का गोदाम है। सुबह करीब चार बजे गोदाम में आग लग गई। पड़ोसियों ने गोदाम मालिक को इसकी सूचना दी। आग की खबर सुनकर गोदाम स्वामी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। आग लगने से गोदाम की छत गिर गई। कुछ देर में सारा फर्नीचर खाक हो गया।

दो दमकल ने पाया काबू
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में भी फर्नीचर गोदाम में गुरुवार देर-रात करीब एक बजे के आसपास फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों फर्नीचर गोदाम के स्वामी गुलजार को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर दो दमकल मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग की लपटों पर दो घंटे बाद काबू पा लिया। शहर में तीन बड़ी घटनाओं मेें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

"अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से के कारणों की जांच की जा रही है। शहर औद देहात में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने आग की लपटों पर काबू समय रहते पाया है, आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है। "
अक्षय रंजन शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

Posted By: Inextlive