-एएसआई आगरा सíकल ने तैयार कराया मोबाइल एप 'मॉन्यूमेंट्स ऑफ आगरा'

-एप का बीटा वर्जन किया जा चुका है लांच, लोग दे सकते हैं सुझाव

आगरा: ताजनगरी के स्मारक अब मोबाइल एप पर नजर आ रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा सíकल ने मोबाइल एप 'मॉन्यूमेंट्स ऑफ आगरा' का बीटा वर्जन लांच कर दिया है। जिसमें स्मारकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। एप में सुधार के लिए लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।

मोबाइल एप स्मारकों की डिटेल

एएसआई के आगरा सर्किल के नौ जिलों में 152 संरक्षित स्मारक हैं। दिल्ली के बाद आगरा दूसरा शहर है जहां तीन विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी हैं। सíकल में प्रवेश शुल्क वाले तीनों विश्वदाय स्मारकों सहित सिकंदरा, एत्माद्दौला, मेहताब बाग, रामबाग, मरियम टॉम्ब जैसे स्थापत्य कला और सुंदरता की दृष्टि से कई बेजोड़ स्मारक हैं। इन स्मारकों तक पर्यटकों की पहुंच बढ़ाने को एएसआई द्वारा मोबाइल एप तैयार कराया जा रहा है, जिसका बीटा वर्जन लांच कर दिया गया है। इसे प्ले स्टोर से कोई भी निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। एप पर आगरा के सभी स्मारकों का इतिहास, प्रवेश शुल्क, खुलने व बंद होने के समय की जानकारी उपलब्ध है। स्मारकों तक पर्यटकों को पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं आए, इसके लिए एप को गूगल मैप से भी कनेक्ट किया गया है।

दिल्ली के बाद दूसरा सíकल

आगरा सíकल देश का दूसरा सíकल है, जहां स्मारकों पर आधारित मोबाइल एप तैयार कराया जा रहा है। इससे पूर्व अप्रैल, 2014 में दिल्ली सíकल ने मोबाइल एप लांच किया था। आगरा में तैनात अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार उस समय दिल्ली में तैनात थे और उन्होंने ही मोबाइल एप तैयार कराया था।

यह होता है वीटा वर्जन

बीटा वर्जन प्रोग्राम या एप्लीकेशन का पहला वर्जन होता है, जिसमें बहुत सारे नए फीचर्स होते हैं, लेकिन वे पूरे नहीं होते हैं। यह वर्जन टेस्टिंग और सुझाव पाने को लांच किया जाता है।

---

एप अभी प्रोसेस में है, लेकिन उसका बीटा वर्जन लांच किया जा चुका है। एप में स्मारकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। एप में सुधार के लिए लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।

-वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद्, एएसआई

Posted By: Inextlive