अच्छे से पकाकर खाएं तो हो सकती है बचत

खाने वाले से ज्यादा पकानेवाले को है खतरा

आगरा। जानलेवा बीमारी स्वाइन फ्लू के कहर का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश में अब बर्ड फ्लू के एक बार फिर पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इससे लोगों में दहशत का आलम है। मुर्गियों के जरिए फैलने वाली इस बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार का स्वास्थ्य महकमे ने अभी कोई पहल नहीं की है।

सिटी में खुले आम बिक रही बीमारी

सिटी में खुले आम बर्ड फ्लू की बीमारी बिक रही है। जिस जगह पर यह मुर्गियां बिकती हैं वहां पर इतनी ज्यादा गंदगी रहती है कि अच्छी खासी बर्ड बीमार पड़ सकती है और इसे खाने से मनुष्य बीमार हो सकता है।

कई पक्षियों में हो सकता है वायरस

वर्ड फ्लू के संक्रमित वायरस एच5एच9 यानी एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि होती है तो यह वर्ड फ्लू की पहचान है। इन मुर्गियों के अंडे खाने से या इनका मांस का सेवन करने से व्यक्ति बीमार हो सकता है। इसके आलावा इसका वायरस अन्य मरीजों में भी पहुंच सकता है।

एसएन मेडिसन डिपार्टमेंट के डॉ। बलवीर सिंह के अनुसार सिटी में अभी तक कोई भी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। वैदर की वजह से इस वक्त फ्लू तो चल ही रहा है पर इसे बर्ड फ्लू या स्वाइन फ्लू कहना उचित नहीं है। लेकिन जो लोग मांसाहारी होते हैं और कच्चे मांस या अंडे का सेवन करते हैं उन लोगों को इसका खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा संक्रमित मुर्गियों के संपर्क में आने से आम लोगों में बीमारी फैलने का खतरा रहता है। संक्रमित व्यक्ति में बीमारी के लक्षण 48 घंटे के भीतर नजर आने लगते है।

बर्ड फ्लू मरीज के लक्षण

पीडि़त मरीज की आखों में लालिमा के साथ दर्द होता है और लगातार पानी आता है। मरीज को खांसी बुखार और गले में सूजन के साथ सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। इलाज में देरी मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। बीमारी से बचाव के लिए मांसाहारियों को चिकन या किसी पक्षी के मांस से परहेज करना चाहिए।

दहशत ने घटाई बिक्री

बर्ड फ्लू की दहशत से सिटी में पॉल्ट्री हाउस वालों की सेल ठंडी कर दी है। पॉल्ट्री हाउस चलाने वाले सलमान का कहना है कि जहां एक दिन में 10 मुर्गे बिका करते थे अब मात्र सात मुर्गे ही बिक रहे हैं।

खाने नहीं पकाने वाले को हो सकता है वायरल

डॉ। अनुपम शर्मा के अनुसार जो लोग इसे खाते हैं उनसे ज्यादा इसे खरीदने वालों को खतरा रहता है। क्योंकि वह इसके डायरेक्ट टच में आते हैं। इसके अलावा जो लोग इसे पकाते हैं वह भी इसके टच में आने से बीमार पड़ सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप जब भी अंडे खरीदें तो उसे धोकर ही इस्तेमाल में लाएं। इसके अलावा आप मीट खाएं या अंडे अच्छे से पकाकर ही खाएं तो आप इस फ्लू से बच सकते हैं। अच्छे से पका हुआ मांस कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Posted By: Inextlive