- रावली मंदिर के सामने गांधी प्रतिमा पर भाजपाइयों ने किया गया माल्यार्पण

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को शहरभर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया, तो कहीं फल का वितरण किया गया। बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया।

स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए लोग

रावली मंदिर के सामने गांधी पार्क में सुबह 10 बजे महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान व अन्य भाजपा नेताओं ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भाजपाइयों द्वारा फल वितरण किया गया। इससे पहले गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महानगर मंत्री शैलू पंडित के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पार्क पर सफाई अभियान चलाया। गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, जेडी शर्मा, मनोज राघव, अशोक मित्तल, रश्मि सिंह, महेश शर्मा, केके भारद्वाज, राहुल वैद्य, अशोक कोटिया, मनीष साहू, गोगा मौर्य, जीतू प्रजापति आदि मौजूद रहे।

सरकारी कार्यालयों में भी हुए कार्यक्रम

सरकारी कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कमिश्नरी में मंडलायुक्त अनिल कुमार ने गांधी और शास्त्री के जीवन से युवा पीढ़ी को सीख लेने के लिए कहा। अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह, ओमवीर सिंह, गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में डीएम प्रभु एन सिंह ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। एडीएम सिटी डॉ। प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive