-युवक ने शनिवार शाम को लिया था कमरा

आगरा। थाना एत्माउद्दौला के कालिन्दी विहार स्थित एक होटल में युवक का शव मिला। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने शनिवार शाम को कमरा किराए पर लिया था।

शनिवार को लिया था होटल में कमरा

पुलिस के अनुसार सीता नगर निवासी राजीव चौधरी पुत्र विजेंद्र सिंह ने कालिन्दी विहार स्थित होटल त्यागराज में शनिवार शाम को रेंट पर कमरा लिया था। होटल कर्मचारियों ने उसको कमरा नंबर 203 दिया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे जब होटल के कर्मचारियों ने राजीव के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नही मिला। थोड़ी देर बाद जब वह दुबारा कमरे पर पहुंचे तो फिर से कोई जवाब ना मिलने पर उन्होंने दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की में से कमरे में झांककर देखा तो राजीव बेड पर लेटा हुआ नजर आ रहा था। उसके शरीर मे किसी भी प्रकार की हलचल नही हो रही थी।

कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस

जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस कन्ट्रोल नंबर पर दी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना एत्माउद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजे को खोला और जब राजीव को देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन होटल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि राजीव शनिवार से घर से गायब था। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ एत्मादपुर रवि गुप्ता ने बताया कि खंदौली में दो किशोरियों की मौत पानी में डूबने से हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत डूबने से हुई है।

Posted By: Inextlive