-हथियारों के बल पर बदमाशों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

-शहर में वारदात के बाद पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे मौके पर

आगरा। कमला नगर में शनिवार को मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में दिनदहाड़े बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। शाखा में प्रवेश करने के बाद बदमाशों कर्मचारियों से गाली गालौज शुरू कर दी। इसके हथियार की बट से सिर और प्रहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

शोर मचाने पर जान से मारने की दी धमकी

घटना दोपहर करीब एक बजे के आसपास की है। कमला नगर में सेंट्रल बैंक रोड पर गोल्ड लोन कंपनी मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का कार्यालय है। जहां चार हथियारबंद बदमाश कंपनी में घुसे। उन्होंने अंदर आते ही वहां मौजूद स्टाफ को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर वहां मौजूद सोने के 15 किलो सोने के जेवर और पांच लाख समेट लिए।

गोल्ड लोन के बहाने किया प्रवेश

बदमाशों ने गोल्ड लोन के बहाने दोहपर करीब एक बजे के आसपास चार युवकों ने शाखा में प्रवेश किया। उनके पास बैग और कमर में हथियार लगे थे। उस समय में बैंक में मैनेजर सहित चार कर्मचारी मौजूद थे। मैनेजर विजय नरवरिया, सोनू, विष्णु और रंजीत मौजूद थे। कर्मचारियों के पूछने पर बदमाशों ने गोल्ड लोन लेने की बात कही थी।

हथियार के बल पर कर्मचारी बनाए बंधक

गोल्ड लोन कंपनी मणप्पुरम की कमला नगर शाखा में बदमाशों ने मैनेजर सहित चारों कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। इससे कर्मचारी दहशत में आ गए। कर्मचारियों को अंदेशा था कि शाखा के बाहर और भी बदमाश है, जो विरोध करने पर मार भी सकते हैं। इससे बदमाशों ने आसानी से गोल्ड और नगदी समेट ली।

20 मिनट तक शाखा में की लूटपाट

बैंक मैनेजर विजय नरवरिया ने बताया कि बदमाश करीब बीस मिनट तक बैंक में रहे, जिसमें से दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को हिलने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके साथ ही जाते समय मैनेजर सहित चारों कर्मचारियों के हाथ पैर बांध दिए, जिससे वह पुलिस को कॉल न कर सकें और वह आराम से शहर की सीमा को क्रॉस कर सके।

चार बैगों में भरा 15 किलो गोल्ड

बदमाशों ने चार बैगों में 15 किलो गोल्ड भर लिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पूरे इंतजाम के साथ आए थे। बदमाशों को शाखा में रखे कैश और गोल्ड की पूरी जानकारी थी। जिसके चलते छह में से चार बदमाशों के पिट्ठू बैग था। जबकि दो खाली हाथ थे। कर्मचारियों के अनुसार दो बदमाश चार कर्मचारियों को कवर कर रहे थे, जिससे वह गोल्ड लेकर आसानी से निकल सकें।

Posted By: Inextlive