आगरा ब्यूरो देहात क्षेत्रों में चंबल माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा. आए दिन माफिया किसी न किसी घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस प्रशासन इन माफियाओं के सामने बौना नजऱ आता है. सोमवार को थाना इरादतनगर क्षेत्र में राजस्थान से चम्बल ले कर आ रहे ट्रैक्टर ने एक महिला को रौंद दिया. घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शमशाबाद मार्ग को जाम कर दिया. क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह अनिल चाहर और जिला पंचायत सदस्य शशांक शर्मा ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा कर जाम खुलवाया. घटना के बाद पुलिस ने चालक और दो स्थानीय सहयोग करने वाले युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है.


-फि़ल्मी अंदाज़ में सीमावर्ती राज्यों से लाते हैं चंबल।

तेज रफ़्तार एक साथ 5 से 10 वाहन। सभी पर 4 से पांच की संख्या में नवयुवक। दुस्साहस इतना कि किसी के भी रोकने पर फायरिंग करने पर जरा भी देर नहीं। शहर के अंचल क्षेत्रों में खनन माफिया दूसरे राज्यों से अवैध खनन कर लाते हैं। ये माफिया इतने बेखौफ होते हैं कि किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले जऱा भी नहीं सोचते। अंचल क्षेत्रों के सीमावर्ती थानों में ये नज़ारे रोज की बात बन गए हैं। हालाँकि पुलिस द्वारा इन पर प्रभावी कार्यवाई भी की गई है। उसके बाद भी इन माफियाओं के हौंसले कम नहीं होते।

-खनन रोकने को लगाए गए कैमरों का नहीं हुआ असर-

-कमिश्नरेट बनने के बाद खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बना अभियान चलाया गया था। जिन थानों से बालू लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, निकलते थे वहां पर 100 से अधिक सीसीटीवी लगवाए गए थे। इन कैमरों की सबंधित थानाध्यक्ष प्रतिदिन मानीटरिंग रिपोर्ट एसीपी को देते हैं। एसीपी प्रत्येक तीसरे दिन इन सीसीटीवी को देख डीसीपी को रिपोर्ट देते हैं। लेकिन खनन माफियाओं पर इन कैमरों का कोई असर नहीं हुआ।

-इन बड़ी घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम.

-साल 2023 में हुई सबसे बड़ी कार्यवाई।
-6 मई 2023 को खेरागढ़ में बेरीकेडिंग तोड़ भागने का प्रयास।
-12 अक्टूबर 2023 को जैतपुर में तहसील टीम पर किया हमला।
-27 सितंबर 2022 रोकने का प्रयास करने पर माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी।
-5 सितंबर को जाजऊ स्थित टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सीमा में किया प्रवेश घटना का वीडियो भी हुआ था वायरल।
-8 नवंबर 2020. थाना सैयां में माफियाओं ने सिपाही सोनू की कुचलकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए।
-14 जुलाई 2020. किरावली में खनन माफियाओं ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। कांस्टेबल राघवेंद्र घायल।
-6 जुलाई 2020. फतेहाबाद थाना क्षेत्र के लालपुरा के पास खनन माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला।
-19 दिसंबर 2019. सिकंदरा में खनन माफियाओं ने सिपाही पर ट्रैक्टर चलाने की कोशिश।
-3 नवंबर 2019. थाना इरादतनगर में खनन माफियायों ने सब इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर दी थी। घटना में सबइंस्पेक्टर निशामक त्यागी गंभीर रूप से घायल हुए थे हो गए थे।
-18 अक्टूबर 2019. खेरागढ़ के रूधयू में सिपाहियों ने अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला बोल दिया गया हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए थे।
-5 जून 2019. खेरागढ़ थाना क्षेत्र के बरहरा में खनन माफियाओं के ट्रैक्टरों को रोकने पर पुलिस पर हमला हुआ। 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

-17 फरवरी 2019 फतेहाबाद के भीलपुरा के पास खनन माफियाओं ने वनकर्मियों पर हमला कर उनको घायल कर दिया था।


साल 2022 में तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी के समय इन माफियाओं पर कार्यवाई शुरू हुई थी। मात्र 10 महीने में ही पुलिस ने खनन से संबंधित 108 से अधिक मुकदमे दर्ज किए थे। साल 2023 में माफियाओं पर पुलिस द्वारा ये कार्यवाई की गई।

-27 करोड़ से अधिक का वसूला गया राजस्व।
- अवैध खनन के मुकदमों से संबंधित 89 ट्रैक्टर-ट्राली और 22 ट्रक व डंपर सीज किए।
-मुकदमों के अलावा 100 ट्रैक्टर-ट्राली और 150 ट्रक व डंपर सीज किए गए इसके साथ ही अन्य 78 वाहन भी सीज किए गए।
-108 मुकदमों में 123 आरोपित नामजद किए गए, जबकि 56 के नाम विवेचना में प्रकाश में आए।
-पुलिस ने 108 मुकदमों में 97 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, 31 आरोपितों ने न्यायालय में समर्पण किया
-अवैध खनन के दर्ज कुल 108 मुकदमों में पुलिस 65 में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर चुकी है।
-राजस्थान के कई माफियाओं पर कुर्की की कार्यवाई करते हुए उनकी सम्पत्ति जब्त की।

-घटना के बाद संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा खनन रोकने को लगाए गए कैमरों की रिपोर्ट मांगी गई है काम कर रहे हैं या नहीं। उसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।
सोनम कुमार
डीसीपी वेस्ट

Posted By: Inextlive