- न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा

- धूप निकलने से सर्दी से मिली राहत, 20 डिग्री से अधिक रहा अधिकतम तापमान

आगरा : सूरज के तेवर से 'सर्दी ठिठुरने' लगी है, शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।

सुबह से ही तेज धूप निकली, 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे सर्द हवा से राहत मिली, दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। लोग घरों की छतों पर धूप का आनंद लेते रहे। इससे अधिकतम आ‌र्द्रता 93 फीसद तक पहुंच गई। वहीं, रात को सर्द हवा तेज हो गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11 डिग्री रहा।

धूप में उतारने पड़े गर्म कपड़े

सर्दी में लोग दो से तीन गर्म कपड़े पहन रहे हैं, ऐसे में दोपहर में तेज धूप निकलने पर लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े, दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली।

आज छा सकता है कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चार जनवरी को कोहरा छाएगा, इससे तापमान 10 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पांच और छह जनवरी को कोहरा छाए रहने की आशंका है, सात जनवरी से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

Posted By: Inextlive