42

केंद्रों पर आगरा में होगी परीक्षा

19

हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

दो पालियों में होगी परीक्षा

पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक

-परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को किया गया ट्रेंड

-सेंटर्स पर सुबह होगी फॉगिंग, फर्नीचर्स किए जाएंगे सेनेटाइज

आगरा। शहर के 42 केंद्रों पर आज बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 19 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस महामारी से एहतियात बरतने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई है। किसी भी सेंटर पर बिना मास्क स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं दी जाएगी। शनिवार को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने शहर के कुछ कॉलेज प्रशासन से परीक्षा केंद्रों पर इंतजामों की जानकारी ली।

आगरा कॉलेज

आगरा कॉलेज में बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए 3500 स्टूडेंट्स की व्यवस्था की गई है। आगरा कॉलेज लॉ फैकल्टी के अलावा मुख्य फैकल्टी में स्टूडेंटस एग्जाम देंगे। प्रिंसिपल डॉ। रेखा पथसरिया के दिशा निर्देश पर एग्जाम शुरू होने से पहले परिसर में फॉगिंग कराई जाएगी। मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए अलग से कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जिस परीक्षार्थी का टेंपरेचर अधिक रहेगा, उनके लिए एग्जाम देने की व्यवस्था अलग से की जाएगी। मुख्य गेट पर चार लोगों की ड्यूटी रहेगी। दो लोग थर्मल के साथ मौजूद रहेंगे। अन्य दो सोशल डिस्टेंस का पालन कराएंगे। सभी क्लासों में सेनेटाइज उपलब्ध रहेगा।

इंजीनियरिंग फैकल्टी

आगरा कॉलेज इंजीनियरिंग फैकल्टी में 500 स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए बीएड एंट्रेंस एग्जाम से एक दिन पूर्व शनिवार को कर्मचारियों को जरूरी ट्रेनिंग दी गई। साफ-सफाई की व्यवस्था थी शनिवार को पूरी कर ली गई। एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स में सोशल डिस्टेंस का खास ध्यान रखा जाएगा। कर्मचारियों और टीचर्स को अवेयर किया गया है कि वह किस तरीके से दूरी बनाकर नियमों का पालन करें। अगर कोई स्टूडेंट पानी मांगता है, तो वहां अलग से व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही सेनेटाइजर की बोतल भी रखी जाएगी।

आरबीएस कॉलेज

आरबीएस कॉलेज में दो हजार से अधिक स्टूडेंटस परीक्षा देंगे। संडे मॉर्निग में फॉगिंग की जाएगी। एग्जाम के लिए आने वाले अभ्यíथयों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। मुख्य गेट पर चार लोगों की ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षा के लिए आने वाले स्टूडेंटस पर नजर रखने का कार्य करेंगे। किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर प्रिंसिपल डॉ। वाईवीएस चौहान मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहेगा। आरबीएस कॉलेज में पहली पाली के एग्जाम के बाद भी फॉगिंग की व्यवस्था रखी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक स्टूडेंटस के क्लास में बैठने के लिए सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाएगा। परिसर में साफ सफाई के साथ सीटिंग प्लान की व्यवस्था शनिवार को ही पूरी कर ली गई।

मुफीदे आम इंटर कॉलेज

विजय नगर स्थित मुफीदे आम इंटर कॉलेज में 450 परीक्षार्थी बीएड एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेंगे। शनिवार सुबह साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही रविवार को मुख्य गेट पर कॉलेज के कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी, जो स्टूडेंट को सोशल डिस्टेंस की जानकारी देंगे। वहीं ऐसे स्टूडेंटस को प्रवेश नहीं दिया जाएगा जो बिना मास्क के परिसर में प्रवेश करेंगे, हालांकि मास्क न होने पर कॉलेज द्वारा भी मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। क्लास रूम को दो बार सेनेटाइज किया जाएगा।

केंद्र पर ये रखी जाएगी सुरक्षा व्यवस्था

-सेंटर पर आने वाले हर शिक्षक, कर्मचारी, पर्यवेक्षक को बिना मास्क के नहीं मिलेगा प्रवेश।

-परीक्षा से पहले और परीक्षा के बीच में भी सेंटर्स को किया जाएगा सेनेटाइज।

-सभी स्टूडेंट्स की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

-सेंटर पर हाथ धोने की व्यवस्था, सेनेटाइजर भी रखा जाएगा।

-अभ्यíथयों की उंगलियों के चिह्न लेने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अलग डिस्पोजेबल स्ट्रिप की भी व्यवस्था की गई है।

-थर्मल स्क्रीनिंग में अगर किसी परीक्षार्थी का तापमान टेंपरेचर अधिक है तो उसे अलग से बैठाया जाएगा।

स्टूडेंट्स करें फोकस

-परीक्षार्थी सेंटर पर आधा घंटा पहले पहुंचे।

-मास्क और सेनेटाइजर रखें साथ।

-अपने साथ एक रंगीन फोटो भी लेकर जाएं।

-सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन।

रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के रूल्स का पालन किया जाएगा। मुख्य गेट पर कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। स्टूडेंट्स का टेंपरेचर भी चेक किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों पालियों में फॉगिंग की भी व्यवस्था की गई है।

डॉ। रेखा पथसरिया, प्रिंसिपल आगरा कॉलेज आगरा

कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए केंद्र पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्लास रूम में सोशल डिसटेंस का खास ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही सभी की जिम्मेदारी तय की गई है।

डॉ। वाईवीएस चौहान, प्रिंसिपल आरबीएस कॉलेज

Posted By: Inextlive