- अधिकतम तापमान चार डिग्री नीचे पहुंचा

- सुबह और रात में दृश्यता कम, चली सर्द हवाएं

आगरा। कोहरे से सुबह हुई, शुक्रवार दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। मगर, सर्द हवा चलती रही। रात में शीतलहर चली। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। गलन बढ़ गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार सुबह कोहरा छा सकता है। सुबह कोहरा के साथ सर्द हवा चली, 11 बजे के बाद धूप निकली लेकिन बादल छा गए। दोपहर एक बजे कुछ देर के लिए धूप निकली, तीन बजे के बाद कोहरा छाने लगा। शाम को सर्द हवा चली। रात में शीत लहर चलने लगी। अधिकतम आ‌र्द्रता 97 फीसद तक पहुंच गई। इससे न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.4 डिग्री रहा।

नौ दिसंबर से छट जाएंगे बादल, आठ डिग्री पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आठ दिसंबर तक सुबह कोहरा छाया रहा सकता है। नौ दिसंबर से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी। मगर, शीतलहर चलती रहेगी, इससे तापमान आठ डिग्री तक पहुंच सकता है।

12 दिसंबर को बूंदाबांदी की आशंका

तीन दिन धूप निकलने के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 दिसंबर को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

Posted By: Inextlive