- सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

- अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया

आगरा। दिन में धूप निकलने के बाद रात में सर्द हवा चल रही है। इससे शुक्रवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इससे रात में सर्दी का अहसास होने लगा है।

शुक्रवार को सुबह से धूप निकली, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। एक बजे तक तेज धूप निकली। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया, रात को सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32 रहा।

18 डिग्री रहेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को धूप निकलेगी और रात में ठंडी हवा चलेगी। 31 अक्टूबर तक तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहेगा, अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहेगा।

Posted By: Inextlive