आगरा। गुरुवार को पूरे दिन बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम ठंडा रहा। पूरे दिन बादल छाये रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। शनिवार को बारिश को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी है। हालांकि इंडिया मेटिओरोजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार शनिवार को कोहरा छाये रहने की संभावना है।

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री के आसपास रहा। प्रशासन द्वारा दो दिन पहले ही शनिवार को शहर में भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। बुधवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को पूरे दिन तक पड़ती रही। इसके कारण मौसम में ठंडापन आ गया। शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाये रहे। ठंडी हवाएं चलती रहीं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग शनिवार को कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। यही स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक रहेगी। हालांकि तापमान लगभग एकसमान ही रहेगा।

Posted By: Inextlive