आगरा। सुबह धूप निकली, रविवार दोपहर में बादल छा गए। शीत लहर चलने से तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। सुबह धूप के साथ ही सर्द हवा चलती रही। दोपहर एक बजे बादल छा गए। अधिकतम आ‌र्द्रता 89 फीसद दर्ज की गई। शाम को सर्द हवा चलने लगी। रात में शीत लहर चली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा।

आज छाएगा कोहरा, 10 डिग्री पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह कोहरा छा सकता है, साथ ही सर्द हवा चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहेगा।

छह दिसंबर से छट जाएंगे बादल

मौसम विभाग ने पांच दिसंबर से कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की है। दिन में धुंध छाई रह सकती है। छह दिसंबर से बादल छट जाएंगे, धूप निकलेगी। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

Posted By: Inextlive