आगरा। खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को शहर व जिला कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। सरकार के खिलाफ जनता से समर्थन जुटाया गया.उप्र। कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में मंगलवार सुबह ¨हदुस्तान पेट्रोल पंप, सराय ख्वाजा में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

सरकारें कर रही जनता पर अत्याचार

शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि कोरोना काल में खाद्य पदार्थों, गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में निरंतर वृद्धि कर केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता पर अत्याचार किए हैं। आने वाले समय में जनता इनको सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इन्हें माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम में डा। मधुरिमा शर्मा, सलीम उस्मानी, इरशाद अहमद, सीएम पाराशर, प्रमोद कुमारी कुशवाह, राघवेंद्र उपाध्याय, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, मुन्नालाल वर्मा, आइडी श्रीवास्तव, तरुण सागर, विनोद जरारी आदि मौजूद रहे.जिला कांग्रेस कमेटी ने जीवनी मंडी स्थित जेनब पेट्रोल पंप पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा सरकार से पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को वापस लेने व महंगाई को कम करने की मांग की गई, जिससे कि जनता को राहत मिल सके। पूर्व प्रदेश सचिव शब्बीर अब्बास ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है और जनता से चौथ वसूली कर रही है। चौधरी बच्चू सिंह, संजीव नागर, अनिल शर्मा, अनुज शिवहरे, हेमंत चाहर, सतीश सिकरवार, अमीरचंद जाटव, रेखा रानी, गौरव शर्मा, ललित त्यागी आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive