एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल और घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैैं. इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. घरेलू सिलेंडर पर एक दम से 50 रुपए का इजाफा होने से लोगों के घरेलू बजट पर काफी असर पड़ेगा. इससे घर चलाने वाली गृहणी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी. आगरा के लोगों ने पेट्रोल-डीजल और घरेलू सिलेंडर के दाम बढऩे पर दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट ने लोगों से बातचीत की. जानिए क्या है उनकी राय...

आगरा। आगरा में मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट 80 पैसे बढ़ गए। इसके साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट भी बढ़ गए हैं। आगरा में पहले 912.50 रुपये का था, इसके रेट 50 रुपये बढ़ गए हैं। अब इसकी नई कीमत 962.50 रुपये है। आगरा मंगलवार सुबह से घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं।

137 दिन बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
मंगलवार को 137 दिन बाद आगरा में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैैं। मंगलवार सुबह छह बजे से लागू हुए पेट्रोल के दाम 95.02 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 95.82 पैसे हो गए हैं। जबकि डीजल के दाम 86.56 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 87.34 रुपए हो गए हैैं।

घरेलू सिलेंडर के दाम बढऩे पर गृहणी पूनम ने बताया कि एक दम से सिलेंडर पर 50 रुपए बढऩे से घरेलू बजट पर असर पड़ेगा। संजना सक्सेना ने बताया कि पहले से डेली नीड्स की जरूरतों पर दाम बढ़ रहे हैैं। अब सिलेंडर पर दाम बढऩा और महंगाई बढ़ा रहा है। इस वक्त आमदनी कम है और खर्चे बढ़ते जा रहे हैैं।

अन्य वस्तुओं पर भी पड़ेगा असर
फाइनेंस एक्सपर्ट शाकिर अली ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर दाम बढऩे से इसका असर अन्य वस्तुओं पर भी पड़ सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे के कारण वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाने का भाड़ा बढ़ सकता है। डेली नीड्स की वस्तुओं के दामों में इजाफा हो सकता है।


बढ़े हुए दामों का दुकानदारों को कोई फायदा नहीं है। अगर पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रित रहते हैैं, तो आम जनता को कुछ राहत मिल सकती है।
- सोनू, किराना व्यापारी

बीते कुछ समय से डेली नीड्स के उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैैं। सरसों के तेल से लेकर रिफाइंड तक के दाम बढऩे से पहले ही रसोई का बजट खराब हो रखा है। अब गैस सिलेंडर के दाम बढऩे से और बोझ बढ़ जाएगा।
- प्रियंका, गृहणी


महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम बढऩे से घर का बजट और ज्यादा बिगड़ जाएगा। इस वक्त महंगाई का स्तर इतना बढ़ गया है कि अब सोचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
-पूनम, गृहणी

पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से माल भाड़े बढ़ेंगे। इसके कारण सभी उत्पादों पर असर पड़ेगा और वह महंगा हो जाएगा। यदि इसी रफ्तार से महंगाई बढ़ती रही तो दस परसेंट तक दाल से लेकर अन्य सामग्री पर दाम बढ़ जाएंगे। रूस-यूक्रेन के युद्ध को रुकना चाहिए
- टीएन अग्रवाल, प्रेसिडेंट, आगरा व्यापार मंडल

आगरा में गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल के दाम
पहले अब
पेट्रोल 95.02 95.82
डीजल 86.56 87.34
सिलेंडर 912.50 962.50

Posted By: Inextlive