अधिशासी अभियंता और क्लर्क के पॉजीटिव आने के बाद संपर्क में आने वालों को भी सता रहा डर

- ऑफिस को लगातार तीन दिनों तक कराया जाएगा सेनेटाइज

आगरा। नगर निगम में अब कोविड-19 की दहशत सताने लगी है। अधिशासी अभियंता और एक क्लर्क की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अन्य को संक्रमित होने का डर सताने लगा है। बता दें कि अभी तक नगर निगम में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 5 हो गई है। गत दिनों तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आयी थी। इसमें एक कर्मचारी की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव है। सोमवार को नगर निगम में उन सभी कक्षों को खाली करा दिया गया, जहां संक्रमण क आशंका है। उन्हें सेनेटाइज कर बंद कर दिया गया है।

मेडिकल टीम पहुंची

सोमवार को मेडिकल टीम नगर निगम कैम्पस पहुंची। इस दौरान टीम ने नगर निगम के संक्रमित कर्मचारियों संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित किया। बता दें कि नगर निगम के अधिशासी अभियंता, कलर्क व अन्य कर्मचारी नगर निगम के पीछे के कैम्पस में ही रहते हैं। अब ये देखा जा रहा है कि संक्रमितों के संपर्क में अभी तक कितने लोग आए हैं। उन सभी की सैम्पलिंग की जाएगी। इधर कर्मचारी व अनय अधिकारी खुद के कोरोना जांच की बात कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इनके संपर्क में केवल कर्मचारी ही आए हैं। बल्कि नगर निगम के वरिष्ठ अफसर भी इनके संपर्क में आए हैं। नगर निगम के सूत्रों की मानें तो जो भी संपर्क में आए हैं। उनकी सबकी कोरोना की जांच होगी।

Posted By: Inextlive