शुक्रवार को 21 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

आगरा। आगरा में कोरोना का संक्रमण अब दफ्तरों में भी पहुंच गया है। तमाम सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों में कोरोनावयारस का संक्रमण मिल रहा है। शुक्रवार को भी आगरा विकास प्राधिकरण के एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले एडीए ऑफिस में वीसी के ड्राइवर सहित अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को कुल 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 2266 हो गई है। शुक्रवार को 12 पेशेंट्स को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया गया। अब आगरा में 1895 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक 102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और जिले में 355 एक्टिव पेशेंट्स का उपचार चल रहा है। इसी के साथ अब आगरा में सैंपल की पॉजिटिविटी रेट तीन परसेंट से कम हो गई है।

विधायक और परिवार डिस्चार्ज

कोरोना संक्रमित होने के बाद विधायक योगेंद्र उपाध्याय, उनकी पत्नी और बेटे को एडमिट किया गया था। इन सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है, इन्हें सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। वहीं शुक्रवार को 36 साल के डिफेंस एस्टेट देवरी रोड निवासी, 84 साल के सैंया निवासी, रहलई के रहने वाले 13 साल के बच्चे और 45 साल के व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आठ साल के खेरागढ निवासी बच्चे, 58 साल के एत्मादपुर निवासी व्यक्ति, 29 साल के देवरी रोड बुंदू कटरा निवासी युवक, 18 साल के फतेहाबाद निवासी युवक, 44 साल के खेरागढ निवासी व्यक्ति, 43 साल के विश्वकर्मा ग्रीन शास्त्रीपुरम निवासी व्यक्ति में भी संक्रमण मिला है। 30 साल के बाह, 64 साल के नेहरू नगर, 48 साल के शमसाबाद निवासी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सुभाष नगर बोदला के एक ही परिवार के तीन लोगों में संक्रमण मिला है। 62 साल के लक्ष्मी पैलेस, 23 साल के कागरौल, 24 साल के अलकापुरी और एक साल से कम उम्र की एत्मादपुर की बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

अब आगरा में ओवरऑल सैंपल पॉजिटिविटी रेट तीन परसेंट से कम हो गई है। शुक्रवार को 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 12 पेशेंट्स को स्वस्थ होने का बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। अब जिले में 355 एक्टिव केस हैं।

-प्रभु एन। सिंह, जिलाधिकारी आगरा

Posted By: Inextlive