- एन-95 मास्क मार्केट से हुआ गायब

आगरा : आगरा से छह हाइली सस्पेक्टेड कोरोनावायरस के पेशेंट्स को दिल्ली शिफ्ट किये जाने के बाद सिटी में हड़कंप मचा हुआ है। लोग कोरोनावायरस को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए वे अभी से सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं। लोग मास्क खरीदने के लिए मार्केट में बड़ी तादाद में निकल रहे हैं। लेकिन मार्केट में मास्क की शॉर्टेज हो गई है। बाजार से एन-95 मास्क और थ्री लेयर मास्क तो बिल्कुल गायब ही हो गए हैं। इस स्थिति में लोग ऑर्डिनरी सर्जिकल मास्क खरीदकर ही काम चला रहे हैं।

चार गुना दाम पर मिल रहे मास्क

मार्केट से मास्क शॉर्ट होने से उनके प्राइस में भी काफी इजाफा हुआ है। मार्केट से एन-95 मास्क तो पूरी तरह से गायब है। इसके साथ ही थ्री लेयर मास्क भी नहीं मिल रहा है। केवल ऑर्डिनरी सर्जिकल मास्क मार्केट में अवेलेबल हैं। इनके दाम भी बाजार में काफी ज्यादा हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट से बातचीत करते हुए एक केमिस्ट ने बताया कि मार्केट से एन-95 मास्क तो पूरी तरह गायब है। रॉमसंस का थ्री लेयर मास्क भी पहले होलसेल प्राइस में 65 रुपये का आता था, वो अब 200 रुपये का मिल रहा है। इसी प्रकार से बाकी के मास्क पर भी लगभग चार गुना तक रेट बढ़ गए हैं।

स्कूल्स में मैंडेटरी कर दिये मास्क

कोरोनावायरस अलर्ट को देखते हुए सिटी के स्कूल्स भी अलर्ट हो गए हैं। सिटी के कई स्कूल्स ने पैरेंट्स को एडवायजरी जारी की है कि वे अपने बच्चों को मास्क लगाकर ही स्कूल भेजें। दूसरी ओर पैरेंट्स भी अपने बच्चों की सेहत को लेकर काफी सचेत हैं वे भी अपने बच्चों के लिए मास्क खरीदने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं।

ये हैं मास्क के प्राइस

मास्क पहले अब

सर्जिकल मास्क 10 40

सिंगल लेयर मास्क 15 60

ट्रिपल लेयर मास्क 65 200

एन-95 450 --

मार्केट से मास्क गायब हो चुके हैं। जो हैं उनके प्राइस चार गुने हो गए हैं। होलसेल मार्केट से मास्क का स्टॉक खत्म हो गया है।

-रामेश्वर, केमिस्ट

बाजार में मास्क अवेलेबल ही नहीं हैं। रोमसंस का थ्री लेयर का मास्क पहले 65 रुपये का होलसेल प्राइस पर मिलता था लेकिन अब ये 200 रुपये में मिल रहा है।

-बलदेव, केमिस्ट

हमारी सुरक्षा हमारे हाथ है, यदि हम इलाज नहीं कर सकते हैं तो कम से कम सुरक्षा तो कर ही सकते हैं इसलिए अपनी पूरी फैमिली के लिए मास्क लेने आया हूं।

- मोहन सिंह, कस्टमर

अपने और फैमिली मेंबर्स के लिए मास्क लेने आया हूं। मैंने अभी पांच मास्क पर्चेज किये हैं। एन-95 मास्क मिल नहीं रहा है, इस कारण साधारण मास्क खरीद रहा हूं।

-नईम, कस्टमर

ऐसे काम करते हैं मास्क

- सिंगल लेयर मास्क नॉन वूवन से तैयार होता है। इसका सबसे ज्यादा प्रयोग होता है। यह सिर्फ धूल के बड़े कण ही रोक पाता है।

-ट्रिपल लेयर मास्क दो लेयर नान वूवन की होती है और एक फिल्टर की होती है। इसे प्रदूषण से बचाव के लिए पहनकर 20 से 30 फीसदी ही बचा जा सकता है। सिक्स लेयर मास्क से 80 फीसद तक बचाव संभव है।

- वहीं, एन 95 मास्क को सबसे सुरक्षित माना गया है। इसमें फिल्टर की लेयर होती है। काफी टाइट होने की वजह से ज्यादा समय तक लगाना मुश्किल होता है। यह पॉल्यूशन से 99 फीसद और वायरस से पूरी सुरक्षा प्रदान करने वाला बताया गया है। यह नॉन आयल रजिस्टेंस होता है। इससे हवा में घुले पार्टिकुलेट से बचा जा सकता है।

Posted By: Inextlive