पुलिस थानों में नहीं कोविड-19 से निपटने के इंतजाम

सोशल डिस्टेंस का भी नहीं किया जा रहा पालन

आगरा। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में भी कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने थानों में पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, इसके बावजूद शहर के कई थानों में कोविड 19 से निपटने के कोई इंतजाम नहीं हैं। बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंस के लोग थाने में बेरोकटोक आ रहे हैं। थानों में सेनेटाइजर भी नहीं मिला। सोमवार को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने शहर के एक सíकल के तीन थानों का रियलिटी चेक किया, जहां अव्यवस्थाएं नजर आईं।

दोपहर 1:20 बजे, थाना न्यू आगरा

न्यूआगरा थाने में मुख्य गेट के राइट साइड ग्लास केबिन बनाया गया है, जो अंदर बैठे पुलिसकर्मी के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन यहां हेल्पडेस्क पर किसी भी आने जाने का वाले व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं किया जा रहा था। इसके साथ ही सेनिटाजर और मास्क भी उपलब्ध नहीं था। पुलिसकर्मी और फरियादी परिसर में बिना किसी रोक-टोक के आ-जा रहे थे।

दोपहर 1:40 बजे, थाना हरीपर्वत

शहर के सबसे बड़े थाना हरीपर्वत में हेल्पडेस्क अव्यवस्थित नजर आई। थाने में किसी के भी आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नजर नहीं आया। पूछताछ करने पर फिर से हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने अपनी डेस्क को संभाला और नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान मास्क और सेनेटाइजर इनके पास नहीं देखा गया।

दोपहर 2:45 बजे, सिकंदारा थाना

सिकंदरा थाना परिसर में टेंट लगाकर हेल्प डेस्क की अस्थाई व्यवस्था की गई है। यहां एक एचसीपी और एक होमगार्ड को तैनात किया गया है, जो फरियादियों से एप्लीकेशन लेकर रजिस्टर में दर्ज करते हैं। सोमवार दोपहर बारिश के चलते हेल्प डेस्क रजिस्टर परिसर में शिफ्ट कर दिया गया। जहां हर आने जाने वाले से नाम पता दर्ज करे जा रहे थे। बिना किसी कारण के प्रवेश करने वाले को गेट पर रोका जा रहा था लेकिन यहां सेनेटाइजर की व्यवस्था नहीं मिली।

शहर के थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। इसके साथ सभी पुलिसकíमयों को मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। सेनेटाइजर और मास्क अनिवार्य है। अगर कहीं नहीं है तो थाना प्रभारी उसको सुनिश्चित कराएंगे। कोविड-19 से निपटने के इंतजाम थानों में इंतजाम हैं या नहीं, इसकी मॉनीटरिंग भी की जाती है।

बौत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive