-नई दिल्ली-ग्वालियर फ्लाइट का स्टापेज आगरा कराने की तैयारी,

15 से लखनऊ भी शुरू हो सकती है उड़ान

आगरा: महात्मा गांधी जयंती (दो अक्टूबर) से आगरा से अहमदाबाद-नागपुर के लिए प्रतिदिन फ्लाइट उपलब्ध रहेगी। बाकायदा इंडिगो एयरलाइन्स ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। नई दिल्ली से ग्वालियर फ्लाइट का स्टॉपेज आगरा में कराने की तैयारी है। 15 सितंबर से लखनऊ विमान सेवा भी शुरू हो सकती है, इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इंडिगो ने पत्र दिया है।

बुधवार व शुक्रवार को फ्लाइट आएगी आगरा

सोमवार को आगरा से नागपुर हवाई मार्ग से जुड़ गया। अहमदाबाद फ्लाइट को ही नागपुर तक विस्तार दिया गया है। बुधवार व शुक्रवार को यह फ्लाइट सुबह 10.10 बजे अहमदाबाद से आगरा आएगी और साढ़े दस बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कुछ देर ठहरने के बाद यह नागपुर के लिए रवाना होगी। अब दो अक्टूबर से यह फ्लाइट नियमित होगी।

वर्जन

अहमदाबाद- नागपुर फ्लाइट दो अक्टूबर से नियमित होगी। नई दिल्ली से ग्वालियर फ्लाइट का स्टापेज आगरा कराने का प्रस्ताव है। 15 सितंबर से आगरा से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू हो सकती हैं।

ए। अंसारी, निदेशक, खेरिया एयरपोर्ट

Posted By: Inextlive