डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के युवोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रोफ. अजय तनेजा ने की. इसमें विजताओं को पुरस्कृत किया गया. मंचासीन रहे कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह लोकपाल प्रोफ. सुगम आनंद चीफ प्रॉक्टर प्रोफ. मनु प्रताप और प्रोफ ब्रजेश रावत ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस वर्ष की युवोत्सव 2022 की विजेता टीम रही आर बी एस कॉलेज 63 अवार्ड जिन्होंने चलवैजयंती प्राप्त की दूसरे स्थान पर आगरा कॉलेज आगरा 39 अवार्ड तीसरे स्थान पर सेंट जोंस कॉलेज आगरा 38 अवार्ड और चतुर्थ स्थान पर ललित कला संस्थान का रहा.

आगरा(ब्यूरो)। इस तीन दिवसीय युवोत्सव 2022 को सफलतापूर्वक कराया गया। जयप्रकाश सभागार में क्विज लोक नृत्य और लोक नृत्य (एकल) का आयोजन किया गया। क्विज़ मौखिक प्रतियोगिता के प्रथम स्थान पर विजेता रहें प्रशांत शर्मा आरबीएस कॉलेज से, दूसरे स्थान पर भावना गौर स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़ से और तीसरे स्थान पर आकांक्षा तोमर आरबीएस कॉलेज से, निर्याणक मंडल में रहे प्रो। अजय तनेजा, प्रोफ एस के जैन और प्रो। बीडी शुक्ला। लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम रही सेंट जॉन्स कॉलेज टीम से तन्वी, निधि, प्रियांशी, वंशिका, साक्षी, गुनगुन, कनिष्का, वर्षा। दूसरे स्थान पर आगरा कॉलेज टीम रही। इसमें अभिषेक, साहिल, प्रियांशी, दिव्यांशी, आयुषी, सान्या, अमित, अनु रहे। तीसरे स्थान पर डीडी। एम पीजी कॉलेज फिऱोज़ाबाद से सोनी चौहान, रश्मि, निशा, वर्षा, शालिनी,अंजलि, डॉली और अंजू रही।


नृत्य में कनिष्का बघेल अव्वल
एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम विजेता रहीं कनिष्का बघेल सेंट जॉन्स कॉलेज से, दूसरे स्थान में गौरी शर्मा बैकुंठी देवी महाविद्यालय से, प्रियंका गौतम बीडी जैन गल्र्स कॉलेज से और अदिति सिंह आरबीएस कॉलेज से। तीसरे स्थान पर रहीं शालिनी आगरा कॉलेज से। लोक नृत्य समूह एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता में ज्योति खंडेलवाल, गीता रावत और रीनू गिरी ने निर्णायक गण की भूमिका निभाई। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़ में इंस्टालेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


वाद विवाद प्रतियोगिता
इंस्टालेशन प्रतियोगिता के विजेता रही भारती आगरा कॉलेज से, शिव मंगल सिंह ललित कला संस्थान से दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर रहें चंचल बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय से। निर्याणक मंडल में रहे आभा शर्मा, एन के सोलंकी और स्वीटी जैन। सेठ पदम चन्द जैन प्रबन्ध संस्थान में वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रथम स्थान पर आरीबा वासी बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय से, दूसरे स्थान पर प्रशांत शर्मा आरबीएस कॉलेज और तीसरे स्थान पर इला शर्मा और मान्य दक्ष आगरा कॉलेज आगरा से रहे। निर्याणक मंडल में रहे ताहिर अहमद, हमेन्द्र चतुर्वेदी और श्रीमती रश्मि मगन। गृह विज्ञान संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम विजेता गुंजन बंसल सेंट जोंस कॉलेज, कृतिका यादव आरबी एस कॉलेज से दुसरे स्थान पर रही और तीसरे स्थान पर कुमारी अदिति ललित कला संस्थान से रही। निर्याणक मंडल में रहे श्री नरेश सोलंकी, स्वीटी जैन, आभा शर्मा। पहले दिवस पर हुए पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, कोलाज, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, निबंध और काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता आज अंतिम दिन घोषित किए गए।

पेंटिंग
प्रथम स्थान कुमारी स्वेछा बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, दूसरे स्थान पर कृतिका यादव आरबीएस कॉलेज और तीसरे स्थान पर कृष्णा वर्मा ललित कला संस्थान से।

पोस्टर निर्माण
- प्रथम स्थान पर अस्तुति ललित कला संस्थान, दूसरे स्थान पर गरिमा शंखवार बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, तीसरे स्थान पर पर पूर्ति कपूर सेंट जोंस कॉलेज।

कोलाज
प्रथम अनुपम उपाध्याय बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, नवीन कुमार ललित कला संस्थान दूसरे स्थान पर और कुमारी अर्चना आगरा कॉलेज आगरा से तीसरे स्थान पर।

ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी
प्रथम स्थान पर देवराज सिंह आर बीएस कॉलेज, अभिनव चौहान उत्तम इंस्टिट्यूट दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर स्वाति मिश्रा सेंट जोंस कॉलेज से।

निबंध प्रतियोगिता
मुकुल कुमार समाज विज्ञान संस्थान से प्रथम रहे, दूसरे स्थान पर शिवानी सिंह स्कूल ओग लाइफ साइंसेज और तीसरे पर आशुतोष कुमार सिंह आर बी एस कॉलेज।

काव्य पाठ प्रतियोगिता
प्रथम स्थान पर ख़ुशी सरन पंडित दीन दयाल उपाध्याय संस्थान पालीवाल पार्क परिसर, दुसरे पर मधु कुमारी सेंट जोंस कॉलेज और तीसरे पर रिया शर्मा दाऊ दयाल महिला पी जी कॉलेज से।

Posted By: Inextlive