- घर-घर कचरा उठाने की मॉनिटरिंग का नया फॉर्मला

- 4 लाख प्वाइंट पर लगाई जाएगी डिवाइस

- अनुबंध के एक महीने के भीतर हो जाएगी शुरुआत

आगरा। स्मार्ट वर्क का नमूना जल्द ही शहर की साफ-सफाई में देखने को मिलेगा। घर-घर हर दिन की सफाई की निगरानी चिप से होगी। ये देश का दूसरा शहर होगा, जहां चिप से सफाई की निगरानी होगी। इससे पहले इलाहाबाद में प्रयोग के रूप में इसका इस्तेमाल किया गया है। यहां काफी हद तक सफलता मिल भी रही है।

एनएफसी रखेगी नजर

शहर की साफ-सफाई पर कंप्यूटराइज्ड सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसके तहत घर-घर एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) डिवाइस लगाई जाएगी। इसमें कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी से जुड़ी हर जानकारी सेव होगी। कर्मी पहले चिप में पंच करेगा। इसके बाद कचरा कलेक्शन करेगा। ये शहर के घरों, दुकानों, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, स्कूल सहित लगभग चार लाख स्थानों पर लगेगा।

रखा जाएगा रिकॉर्ड

इसका एक कंट्रोल रूम होगा, जिसमें हर दिन का डाटा कलेक्शन होगा। इस स्मार्ट सफाई के लिए नगर निगम और हरी भरी रिसाइकेबल प्राइवेट कंपनी में अंतिम चरण की बातचीत हो रही है। नगर निगम से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी को काम सौंप दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि ये सफाई से जरूरी प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। कंपनी नवंबर या दिसंबर के पहले सप्ताह से काम शुरू कर देगा।

क्यों पड़ी जरूरत

शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम एक कंपनी को सौंपा गया था। इसमें कचरा उठाने के एवज में यूजर्स चार्ज लेने पर कई आपत्तियां आई। जैसे हर दिन कचरा नहीं उठा, तो यूजर्स चार्ज क्यों दें? वहीं नगर निगम के प्वाइटों पर भी यहीं प्रॉब्लम आई। ये पहली सफाई कंपनी के साथ अनुबंध टूटने का बड़ा कारण था। इसे देखते हुए ही ये तरीका अपनाया गया है। ये प्रूफ ऑफ सर्विस डिलेवरी होगी। इससे हर दिन कर्मी की हाजिरी होगी।

Posted By: Inextlive