- आंबेडकर विश्वविद्यालय में दो दिन से धरने पर बैठे थे कर्मचारी

आगरा : डॉ। भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने बुधवार को कुलपति से मिले आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। कुलपति ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।

संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर सोमवार से धरने पर बैठे थे। पहले विश्वविद्यालय को बंद कराने की रणनीति थी, जिसे छात्र हित में स्थगित कर दिया गया था। बुधवार को कुलपति प्रो। अशोक मित्तल ने कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। प्रो। मित्तल ने कहा कि एक सप्ताह में मांगों पर विचार कर सकारात्मक परिणाम दिए जाएंगे। कुलपति से कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, महामंत्री अर¨वद गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, आनंद टाइटलर, पीके सिंह आदि ने मुलाकात की।

प्रो। उमेश चंद्र शर्मा बने कला संकाय अध्यक्ष

आगरा : डॉ। भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रो। उमेश चंद्र शर्मा को कला संकाय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को कुलपति प्रो। अशोक मित्तल ने यह आदेश जारी किया। प्रो। शर्मा का कला संकाय अध्यक्ष के रूप में 14 सितंबर 2023 तक कार्यकाल रहेगा। उनके कला संकाय अध्यक्ष बनने पर आवासीय इकाई के प्रो। अनिल वर्मा, प्रो। मनु प्रताप सिंह, प्रो। लवकुश मिश्रा, प्रो। बृजेश रावत, प्रो। शरद उपाध्याय, प्रो। ¨बदु शेखर शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दीं।

विद्यार्थियों को मिले सर्टिफिकेट

आगरा : सेंट जोंस कालेज में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कौशल ट्रे¨नग सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मेधा संस्था ने 22 विद्यार्थियों को प्रोफेशनल स्किल्स ट्रे¨नग के सर्टिफिकेट और सात विद्यार्थियों को इंटर्नशिप सर्टिफिकेट प्रदान किए। प्राचार्य डॉ। एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विनीत कुमार, पूजा नागपाल, सलमान सईद, दिव्यांशु पाठक आदि उपस्थित रहे।

बीबीए की मेरिट लिस्ट जारी

आगरा : सेंट जोंस कालेज में बीबीए की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। ओपन में 125 फीसद, ओबीसी में 107.77 फीसद और एससी में 91.47 फीसद पर मेरिट कटऑफ गई है। 18 सितंबर को कालेज हॉल में अभ्यर्थियों को मूल अभिलेखों की जांच व साक्षात्कार के लिए पहुंचना है।

Posted By: Inextlive