पौधरोपण के इस जन आंदोलन में सभी लोग एक पौधा रोपकर उसकी सुरक्षा का दायित्व उठाते हुए अपनी सहभागिता निभाएं. मंगलवार को पौधरोण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में ताज नेचर वॉक स्थित वन ब्लॉक में लोगों को संबोधित करते हुए पंचायतीराज व प्रभारी मंत्री आगरा भूपेन्द्र चौधरी ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार इस बार प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने जा रही है. इससे वन आवरण में बढ़ोत्तरी की जा सके. ये प्रयास जन आंदोलन से भी संभव है. पौधरोपण होने से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का समाधान तो होगा ही. साथ ही वाटर लेवल में भी इजाफा होगा. इस दौरान उन्होंने पीपल बरगद और पाखड़ का पौधा रोपकर इसकी शुरुआत की. उन्होंने कहा कि मियावॉकी पद्धति से आगरा में किया जा रहा पौधरोपण का कार्यक्रम सराहनीय है. इससे कम समय में ही वन आवरण में वृद्धि हो सकेगी.

आगरा। पौधरोपण के लिए मंगलवार को शुरू किए गए जन आंदोलन के तहत प्रदेश में 35 करोड़ के सापेक्ष जिले में 26 विभागों के समन्वय से 36.71 लाख पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण करते हुए कहा कि वन क्षेत्र में 400 वर्ग मी। में स्थापित मियावॉकी पद्धति से पौधे रोपे जा रहे हैं। इससे कम समय में वन का क्षेत्रफल बढ़ जाएगा। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा सुनील चौधरी ने कहा कि सभी सरकारी विभाग आपस में मिलकर पूरे मनोयोग से पौधरोपण करेंगे, तो आगरा हरा-भरा हो जाएगा। वहीं डीएफओ अखिलेश पांडेय ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि अगले 5 वर्षो में 9 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो जाए। ये प्रयास तभी संभव होगा, जब सभी लोग प्रयास करेंगे, तो सफलता मिलेगी। मियावॉकी पद्धति से पौधरोपण किया किया जाएगा। वन कार्बन सिंक का काम करेंगे। वे तापमान को कम कर वाटर लेबल को सुधारने का काम करेंगे।

इन्होंने भी किया संबोधन
बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने कहा कि पौधरोपण से वाटर लेबल में सुधार होने के साथ पर्यावरण में भी सुधार होगा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि पौधरोपण से श्रेष्ठ भारत, सुदृढ़ भारत समृद्ध भारत का सपना साकार होगा। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार के साथ मिलकर पौधरोपण के जनआंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में 150 स्कूली बच्चों सहित रोटरीयंस, टूरिज्म गिल्ड सिविल सोसायटी आदि लोगों ने प्रतिभाग किया पौधरोपण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, राकेश चंद वन संरक्षक आगरा, सीडीओ मनिकंडन, एडीए वीसी, डीएम आगरा प्रभु एन सिंह ने भी एक -एक पौधा रोपा।

26 विभागों को ये मिला लक्ष्य
विभाग का नाम कुल पौधरोपण
उद्यान विभाग 171000
रक्षा विभाग 9007
रेलवे 3600
परिवहन 4300
स्वास्थ्य विभाग 10800
श्रम विभाग 4300
उच्च शिक्षा विभाग 25500
प्राविधिक शिक्षा विभाग 6800
बेसिक शिक्षा 3100
माध्यमिक शिक्षा 3100
ऊर्जा विभाग 5000
उद्योग विभाग 14700
सहकारिता विभाग 5500
वन विभाग 1044100
पर्यावरण विभाग 28800
ग्राम विकास 1437648
राजस्व विभाग 154300
पंचायती राज 177134
आवास विकास 28800
नगर विकास 179675
लोक निर्माण 23688
जल शक्ति विभाग 13500
कृषि विभाग 282047

5 जुलाई- 3671221
6 जुलाई- 365076
7 जुलाई- 365076
15 अगस्त-730171

ये रोपे जा रहे पौधे
बरगद, अशोक, सागौन, पाकड़, नीम, अमरुद, अनार, जामुन, नीबू, संतरा, कहटल, बेर, इमली, बेलपत्र, कनेर, गुलमोहर, बोगनविलिया रोपे जा रहे हैं। इसमें स्कूलों में छायादार और फलदार व रोड किनारे छायादार, शोभाकार पौधे रोपे जा रहे हैं।

Posted By: Inextlive