अधिकतम तापमान 22 डिग्री पहुंचा

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम

आगरा। सर्द हवा में शुक्रवार दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास होने लगा। शाम को मौसम बदल गया, इससे अधिकतम तापमान 22 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सुबह से धूप निकली, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। अधिकतम आ‌र्द्रता 95 फीसद दर्ज की गई। रात को सर्द हवा चली, इससे अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम के बदलाव से वायरल संक्रमण का खतरा

सुबह सर्दी और दोपहर में तेज धूप निकल रही है। मौसम में हो रहे बदलाव से बच्चों और बुजुर्गो में वायरल संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ। नीरज यादव ने बताया कि इस सुबह, दोपहर और रात के तापमान में बदलाव हो रहा है। इस मौसम में बच्चों को आइसक्रीम सहित ठंडे पेय पदार्थ न दें, इससे वायरल संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ सकती है।

धूप निकलने से बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। छह फरवरी तक मौसम खुला रहेगा, इससे अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा।

Posted By: Inextlive