- सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

- सुबह दृश्यता रही शून्य, गलन भरी सर्दी में ठिठुरते रहे लोग

आगरा। घने कोहरे और ओस के साथ शनिवार की सुबह हुई। दृश्यता शून्य रह गई। गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे, दोपहर में धूप निकलने से राहत मिली। मगर, सर्दी कम नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंच गया।

सुबह छह बजे घने कोहरे में दृश्यता शून्य हो गई, आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ओस पड़ी, बाहर निकलने पर कपड़े गीले हो गए। सुबह 10 बजे बाद कोहरा छंटने लगा, दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली। दोपहर एक से तीन बजे तक धूप से लोगों को राहत मिली, छत और कार्यालय के बाहर धूप में लोग खड़े रहे। मगर, सर्द हवा चलती रही, इससे सर्दी में कमी नहीं हुई। शाम को सर्द हवा तेज हो गई, अधिकतम आ‌र्द्रता 100 फीसद तक पहुंचने से गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। रात को शीत लहर चली और धुंध छाने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 18 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

24 दिसंबर को बारिश की आशंका

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह कोहरा छाएगा, इससे तापमान में गिरावट आएगी। 23 दिसंबर को सुबह बादल छट सकते हैं, पर शाम को बादल छाने के साथ धुंध छाएगी। 24 दिसंबर को बारिश की आशंका है, इससे तापमान में गिरावट आएगी। 25 से 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

आगरा का तापमान

21 दिसंबर

न्यूनतम - 7.9 डिग्री

अधिकतम - 18 डिग्री

20 दिसंबर

न्यूनतम - 6.5 डिग्री

अधिकतम - 17.7 डिग्री

19 दिसंबर

- न्यूनतम - 5.5

अधिकतम - 16.8

Posted By: Inextlive