- शिक्षक सीट पर 16, तो स्नातक सीट से 22 प्रत्याशी ठोक रहे ताल

आगरा। मंगलवार को विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीट से चार प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसमें शिक्षक सीट से एक तो स्नातक सीट से तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। ये चारों प्रत्याशी निर्दलीय हैं। इसमें स्नातक सीट से गीता, मधु तिवारी और अश्वनी सिंह वहीं शिक्षक सीट से एक प्रत्याशी नृपेन्द्र सिंह ने अपना नाम वापस लिया है। अब स्नातक सीट पर 22 तो शिक्षक सीट पर 16 प्रत्याशी है। दोनों सीट पर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस दौरान नामाकंन कक्ष में प्रेक्षक और सहा। रिटíनग ऑफिसर साहब सिंह उपस्थित रहे।

दोनों सीट के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर पर लिखना होगा वरीयता क्रम

1 दिसम्बर को मतदान होगा। दोनों सीटों के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर पर वरीयता क्रम से नाम लिखना होगा। इसमें स्नातक सीट के लिए सफेद बैलेट पेपर और शिक्षक सीट के लिए बैंगनी रंग का बैलेट पेपर होगा। इस दौरान एमएलसी चुनाव में दोनों बैलेट पेपर पर बैंगनी कलर के पैन से वरीयता क्रम के अनुसार हिन्दी में एक, दो , तीन, चार लिखना होगा। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक होगी। इसमें 12 जिलों में एमएलसी के चुनाव के लिए स्नातक सीट के लिए 56 और शिक्षक सीट के लिए 28 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बैलेट बॉक्स को जमा करने के दो दिन का समय लेगा। इसके बाद 3 दिसम्बर से मतों की गिनती शुरु होगी। बैलेट पेपर पीठासीन अधिकारी के पास रहेंगे।

इन्होंने लिए नाम वापस

- गीता - निर्दलीय- खंड स्नातक सीट से

- अश्वनी सिंह- निर्दलीय - ,, ,,

- मधु तिवारी- निर्दलीय - ,, ,,

- नृपेन्द्र सिंह- निर्दलीय आगरा खंड शिक्षक सीट से

Posted By: Inextlive