आगरा: स्वतंत्रता दिवस पर जिला जेल से तीन महिला बंदियों समेत चार को रिहा किया गया। अपराध निरोधक समिति द्वारा पांच हजार रुपये जुर्माना जमा कराने के बाद पुरुष बंदी की रिहाई हुई। महिला बंदियों की समय पूर्व रिहाई के लिए शासन ने प्रदेश की जेलों से रिपोर्ट मांगी थी। आगरा से पांच महिला बंदियों की रिपोर्ट भेजी गई थी। जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि 15 अगस्त को उम्रकैद की सजायाता महिला बंदी नत्थो देवी, दस साल की सजायाता महिला बंदी रामबेटी व सोमवती को शासन के आदेश पर रिहा किया गया। साथ ही जुर्माने के अभाव में सजा काट रहे बंदी शैलेंद्र को भी जुर्माना जमा होने पर रिहा किया गया। शैलेंद्र की सजा जुलाई में पूरी हो गई थी। चारों बंदी आगरा के ही रहने वाले हैं। वहीं रिहाई के दौरान महिला बंदियों को संकल्प दिलाया गया कि शेष जीवन परिवार व समाज को मजबूती देने के लिए सृजनात्मक कार्य करेंगी।

Posted By: Inextlive