Trump India Visit : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार
आगरा (ब्यूरो)। ट्रंप की सुरक्षा में शुक्रवार को करीब दो सौ जवानों ने महताब बाग के आस-पास बने जंगलों को खंगाला। इसके अलावा पेड़ों पर चढ़कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया जंगलों में संदिग्ध वस्तुओं को चेक करने का कार्य किया गया। इसके अलावा वहां आस-पास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने गड्ढे, झाडि़यों व खोखले पेड़ों को भी चेक करने का कार्य किया।
24 को ताज दर्शन करेंगे ट्रंपअमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को ताजमहल दर्शन के लिए आ रहे हैं। शाम साढ़े चार बजे वह खेरिया मोड़ से ताजमहल के पूर्वी गेट, पर होटल अमर विलास में रुकेंगे। इस दारौन भारतीय-अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने शहर में डेरा डाल लिया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एसएसपी बबलू कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों के अवकाश रद् किए गए हैं। वहीं सभी की मुस्तैदी के लिए प्लान तैयार किया गया है।
10 मीटर की दूरी पर एक जावनडोनाल्ड ट्रंप के आगमन को लेकर 24 फरवरी को सुरक्षा की दृष्टि से खेरिया हवाई अड्डे के बाहर से पुरानी मंडी चौराहे तक पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान मौजूद रहेंगे, जिसमें एक जवान दस मीटर की दूरी पर मुस्तैद रहेगा। इस दौरान उनके काफिले के पांच मीटर से अधिक दूरी पर किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पुरानी मंडी तक सर्च ऑपरेशन राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा की दृष्टि से खेरिया मोड़ से पुरानी मंडी तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें मेन रोड जहां से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुजरेंगे, वहां पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। इस दौरान पुलिस के जावनों ने हर संदिग्ध वस्तु को पांच सौ मीटर की दूरी से हटाने का कार्य किया गया। इसके साथ ही रोड के पांच सौ मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से पूछताछ की, उनका सत्यापन पूर्व में ही कराया जा चुका है।ईदगाह चौराहा तक पैदल मार्चएयरपोर्ट से ईदगाह चौराहे तक सीआईएसएफ के जवानों ने पैदल मार्च किया। दोपहर करीब ढाई बजे एयरपोर्ट से ईदगाह चौराहे तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें खेरिया मोड़ से पुरानी मंडी तक जवानों की मुस्तैदी रहेगी, वहीं दो सौ जवान महताब बाग के जंगलों में सर्च आपरेशन कर संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखेंगे।'- सौरभ दीक्षित, एएसपी