अब अगले महीने ही मिल पाएगा गंगाजल
- 15 जनवरी तक गंगाजल मुहैया कराने का अफसरों ने किया था दावा
- अभी तक नहीं हो सका काम पूरा आगरा। जनवरी में जीवनी मंडी वाटर वर्क्स को गंगाजल मुहैया नहीं हो पाएगा। अब आधे शहर को गंगाजल के लिए अगले महीने का इंतजार करना होगा। अफसरों की बहानेबाजी और लेटलतीफी के चलते आधे शहर को एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी गंगाजल नहीं मिल सका है। अब तक नहीं बिछाई जा सकी लाइन दिसम्बर में कमिश्नर अनिल कुमार ने जीवनी मंडी वाटरवर्क्स का दौरा किया था, तो जल निगम के अफसरों द्वारा नए वर्ष पर गंगाजल उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके बाद 15 जनवरी की तारीख मुकर्रर कर दी थी। लेकिन अभी तक लाइन बिछाने का काम अधूरा है। वाटरवर्क्स को भी अपग्रेड नहीें किया जा सका है। आठ महीने में पूरा नहीं कर पाए कामअग्रवन से वाटर वर्क्स तक 160 मी। पाइपलाइन बिछाए जाने का काम पिछले आठ महीने में भी पूरा नहीं हो पाया है। बता दें कि इसके लिए जून 2019 में एनएचएआई से जीवनी मंडी तक पाइपलाइन बिछाए जाने की अनुमति प्राप्त हो गई थी। इसके बावजूद भी काम पूरा नहीं हो सका। इस बारे में जल निगम के चीफ इंजीनियर आरके गर्ग ने बताया कि कुछ काम बारिश के चलते लेट हुआ। इसके बाद जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के गेट पर 30 इंच की पाइपलाइन फट गई। लेट होने का ये भी एक कारण रहा। अब काम तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि जीवनी मंडी वाटर वर्क्स को इस लाइन के माध्यम से 200 एमएलडी गंगाजल प्राप्त होगा।
शहर की पेयजल आपूर्ति का ढांचा वार्ड-100 पॉपुलेशन-20 लाख पाइपलाइन वाले वार्ड::ं 18 आंशिक पाइपलाइन वाले वार्ड: 55 इतने वार्ड में पाइपलाइन नहीं:: 27 पाइपलाइन का जाल- 650 किमी से ज्यादा जीवनी मंडी से इन क्षेत्रों में सप्लाई रावतपाड़ा दरेसी बेलनगंज मोतीकटरा रावली कलेक्ट्रेट रकाबगंज छीपीटोला नारायच शाहदरा एत्माद्उद्दौला काला महल