आगरा: सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह से रात तक मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान शिव का जल और दुग्धाभिषेक कर उनकी आराधना की। मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह पांच बजे से ही शुरू हो गया। शहर के प्राचीन मनकामेश्वर, रावली, कैलाश, बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ और राजेश्वर महादेव मंदिरों में दूर-दराज के श्रद्धालु देर रात तक पूजा-अर्चना करने पहुंचते रहे। रावली महादेव मंदिर के महंत शेखर शर्मा ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना होती रही। महंत परिवार ने प्राचीन शिव¨लग का मनमोहक श्रंगार किया। ागवान शिव की महाआरती हुई।

भीड़ ने कोरोना के नियम तोड़े

प्रशासन के निर्देशों के बाद मंदिरों में एक बार में 50 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश देने की व्यवस्था की थी। लेकिन भीड़ के दबाव में कई बार यह व्यवस्था टूटती दिखी। साथ ही श्रद्धालु बिना मास्क लगाए मंदिरों में पहुंचें।

लगाई गई झांकी

बेलनगंज चौराहा स्थित बाबा पंचमुखी महादेव प्राचीन मंदिर पर हिमाच्छादित झांकी के दर्शन हुए। रंगीन बर्फ से सजी झांकी देख भक्त आल्हादित हो गए। मुय मंहत गिरीश अश्क ने सेवा की।

Posted By: Inextlive