-आगरा ग्रीन फेस्टिवल में चलाया जा रहा लिविंग विद नेचर प्रोग्राम

-लोगों को प्लांट्स के प्रति किया जा रहा जागरूक

आगरा। नेचर इज गॉड एंड गॉड इज नेचर। ये कहना है आगरा ग्रीन फेस्टिवल की डॉ। रंजना बंसल का। वे कॉसमॉस ग्रीन संस्था चलाती हैं। जो प्लांट्स को प्रमोट करती है। आजकल हमारे आसपास हवा में कई टॉक्सिक एलीमेंट उड़ते रहते हैं। हवा की गुणवत्ता ठीक न होने से हमारी बॉडी में ये टॉक्सिक्स श्वांस नली के द्वारा चले जाते हैं। इससे कई सारी खतरनाक बीमारियां पनपने लगती हैं। डेवलपमेंट की दौड़ में हम नेचर को काफी पीछे छोड़ रहे हैं। उसे वापस हमारी लाइफ में लाने का काम आगरा ग्रीन फेस्टिवल के द्वारा किया जा रहा है। इसमें लिविंग विद नेचर थीम के साथ प्लांट्स को अपनी लाइफ का पार्ट बनाने को लेकर लोगों को अवेयरनेस किया जा रहा है।

प्लांट्स का रखें ध्यान

डॉ। रंजना बंसल का कहना है कि नेचर ही गॉड है। यदि हम अपने ईश्वर की प्रतिमा को प्लांट्स के साथ रख दें तो हम अपने प्लांट्स का ख्याल अपने ईश्वर की तरह ही रखेंगे। इससे हमारी लाइफ में प्लांट्स को में बढ़ावा मिलेगा।

ये पांच इनडोर प्लांट्स हैं ऑक्सीजन बूस्टर

1. सेंसोवेरिया- ये एक इनडोर प्लांट है। ये एक ऑक्सीजन बूस्ट प्लांट है। इसे कमरे में रख दिया जाए तो कमरे में ऑक्सीजन लेवल बढ़ जाता है। इसे मदर इन लॉ टंग भी कहते हैं।

2. सिंगोनियम- ये प्लांट काफी कम पानी की डिमांड करता है। ये काफी ऑक्सीजन देता है। ये रूम में फ्रेशनेस बिखेर देते हैं। ये हवा में से सारे टॉक्सिक्स को दूर कर एयर को प्यूरिफाई कर देते हैं।

3. मनी प्लांट- इसे घर के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है। डाइनिंग टेबल, साइड टेबल हर जगह लगाया जा सकता है। इसकी खासियत ये है कि इसका डंठल भी लगा दें तो भी ये आसानी से ग्रो कर लेता है। यह घर को फ्रेश लुक देता है। ये काफी ऑक्सीजन भी देता है। इसके साथ ही ये हवा से फॉर्मेल्डीहाइड को भी हवा से दूर करने में हेल्प करता है।

4. स्पाइडर- ये प्लांट महज दो दिनों में 90 फीसदी तक आपके घर में मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले हानिकारक तत्वों को दूर कर देता है। ये कार्बन मोनोऑक्साइड, बेंजीन और फॉर्मेल्डीहाइड जैसे टॉक्सिक्स को हवा से साफ कर देता है। इसे मेंटेन करना काफी आसान है।

5. एरेका पाम- ये प्लांट काफी ऑक्सीजन बूस्ट करता है। ये कार्बन डाइ ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को हवा से दूर कर ऑक्सीजन को दूर कर देता है। अगर आप अपने घर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होना देना चाहते हैं तो इसके कम से कम चार प्लांट अपने लिविंग रूम में लगाएं।

टेरेरियम है गुड ऑप्शन

भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास प्लांट्स की देखभाल के लिए टाइम और स्पेस की कमी है। ऐसे में जिन लोगों को प्लांट्स का शौक है। उनके लिए टेरेरियम बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। इसकी देखभाल के लिए न तो अधिक टाइम चाहिए और न ही स्पेस चाहिए। ये घर की सज्जा को भी बढ़ाते हैं।

Posted By: Inextlive