-डॉक्टर को बीहड़ से सकुशल पुलिस टीम ने किया बरामद

-पुलिस ने महिला सहित गैंग के दो सदस्यों को किया अरेस्ट

आगरा। भगवान टॉकिज से अपहरण किए डॉक्टर को पुलिस ने धौलपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। डॉक्टर को मुक्त करने के लिए अपहरणकर्ताओं ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती के लिए पत्र भेजा था। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य अपहरणकर्ताओं की तलाश के लिए दबिश दी जा रही हैं।

एक महिला की कॉल निकले थे घर

ट्रांस यमुना कॅालोनी निवासी डॉ। उमाकांत गुप्ता का हाईवे के सíवस रोड पर विद्या नìसग होम है। वे मंगलवार शाम 8.30 बजे मोबाइल पर काल आने के बाद घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं पहुंचे। मंगलवार रात 11 बजे परिजन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। इसके बाद डॉक्टर गुप्ता अपनी निजी कार को चलाकर भगवान टॉकीज ले गए। जहां महिला उनकी कार में सवार हो गई। जहां से वह सदर क्षेत्र की ओर चल दिए।

बाइक सवारों ने डॉक्टर को किया कैप्चर

सदर क्षेत्र के रोहता पहुंचते ही गैंग ने डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को कब्जे में ले लिया। महिला को वहीं रास्ते में ही उतार दिया गया। बाइक सवारों ने डॉक्टर की आंखों से पट्टी बांध दी। इसके सैंया से धौलपुर होकर राजस्थान की ओर लग गए। इस दौरान पवन नाम के व्यक्ति ने डॉक्टर की कार को ड्राइव करना शुरू कर दिया। इस दौरान डॅाक्टर को शांत रहने की धमकी दी गई।

कैंप कार्यालय से पता की लोकेशन

डॉ। उमाकंात गुप्ता जब दूर-रात तक घर नहीं पहुंचे तो अनहोनी की आशंका व्यक्त कर परिजन हरीपर्वत पहुंचे, वहां से एसएसपी कार्यालय के लिए भेज दिया गया। कैंप कार्यालय पर डॉ। गुप्ता के बड़े बेटे अभिषेक गुप्ता ने जब पिता की लोकेशन पूछी तो उनके मोबाइल की लास्ट लोकेशन सैंया क्षेत्र में मिली थी। इसलिए पुलिस को धौलपुर के गैंग पर अपहरण का शक था।

बीहड़ में की पुलिस की टीमों ने कांबिंग

राजाखेड़ा क्षेत्र में होते हुए बदमाश देहोली थाना क्षेत्र में पहुंचे। यहां से तीन बदमाश बाइक से डाक्टर को बीहड़ में ले गए। उनको ऐसे स्थान पर रखा, जहां से चंबल मात्र 700 मीटर दूर थी। यह क्षेत्र धौलपुर सदर थाना क्षेत्र में पड़ता है। आगरा पुलिस बुधवार को देहोली थाना क्षेत्र के बीहड़ में कांबिंग कर रही थी। देर रात बदमाशों के चंबल के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद धौलपुर पुलिस के साथ यहां कांबिंग की। बदमाश डॉक्टर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बीहड़ से डॉक्टर को सकुशल बरामद कर लिया। गुरुवार सुबह पुलिस उन्हें लेकर आगरा पहुंच गई

गैंग ने अपहरण के लिए किया महिला इस्तेमाल

ट्रांसयमुना कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर के संपर्क में महिला बीस दिन पहले आई थी। पुलिस ने बताया कि इस बीच तीन बार मुलाक ात और कई बाद उनके बीच मोबाइल फोन से बात हो चुकी है। एडीजी जोन राजीव कुष्ण ने बताया कि एक व्यक्ति के जरिए महिला बदन सिंह तोमर गैंग के संपर्क में आई थी, इसके बाद डॉक्टर को अपहरण करने की योजना तैयार की गई।

पांच करोड़ के लिए फिरौती का मिला पत्र

पुलिस ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती का पत्र डॉ। उमाकांत गुप्ता के घर से बरामद किया। डॉ। गुप्ता के बड़े बेटे अभिषेक ने बताया कि उनके पिता के अपहरण के बाद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच करोड़ रुपए की फिरौती का पत्र उनके घर पर फेंका था। जिसको पुलिस को दिया गया है। एडीजी जोन ने बताया कि बरामद पत्र को जांच के लिए भेजा गया है। पत्र की हेंड राइटिंग की फौरेंसिक जांच कराई जा रही है।

चंबल के बीहड से कराया मुक्त

डॉक्टर के अपहरण के बाद धौलपुर और आगरा पुलिस ने संयुक्त रूप से बीहड़ के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर-रात चंबल के बीहड़ से पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को सकुशल मुक्त करा लिया।

एक लाख रुपए का इनाम

एडीजी जोन बदन सिंह तोमर गैंग पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है, जबकि पुलिस की टीमों को बतौर इनाम पच्चीस-पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बदन सिंह पहले भी अपहरण की वारदात को अंजाम दे चुका है।

ट्रंासयमुना कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर एक परिचित महिला के फोन कॉल करने पर भगवान टॉकीज गए थे, जहां उनका सिट बैल्ट नहीं लगाने पर चालान भी हुआ है। धौलपुर के बीहड़ से उनको सकुशल बरामद किया गया है। इस मामले में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजीव कुष्ण, एडीजी जोन

Posted By: Inextlive